स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेसियों ने गाया- दिल दिया है, जां भी देंगे, ऐ वतन... तो थिरकने लगे प्रभारी मंत्री लखमा
74वें स्वतंत्रता दिवस पर जिले के मुख्य समाराेह के मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री कवासी लखमा थे। वे यहां गंगरेल माेटल में रुके थे। 15 अगस्त को एकलव्य खेल मैदान पर हुए मुख्य समारोह में शामिल होने के बाद मंत्री लखमा वापस गंगरेल मोटल लौटे। यहां कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। बांध किनारे बैठकर चर्चा कर रह थे। इसी दाैरान गीत भी गाए गए। कांग्रेसियाें ने देशभक्ति गाना.. दिल दिया है जान भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए... गाया ताे मंत्री कवासी लखमा खुद को रोक नहीं पाए। खड़े होकर नाचने लगे। मंत्री का यह अंदाज देख कांग्रेसी नेता भी तालियां बजाते झूमते रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kSdNaE
via IFTTT
No comments