Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

हादसों में 5 साल में 622 की मौत, रिपोर्ट भेजी ताे गश्त के लिए मिले 3 वाहन

नेशनल हाईवे पर जल्द ही 24 घंटे पेट्राेलिंग शुरू हाेगी। ऐसा तीन नए वाहन आने के बाद किया जाएगा। जिले में पेट्राेलिंग के लिए तीन नए वाहन की स्वीकृति आ गई है। यह वाहन भी जल्द जिले में आ जाएंगे। यह तीनों कार हैं। इन वाहनों की स्वीकृति जिले में दुर्घटनाओं की स्थिति और इनमें होने वाली मौतों पर भेजी गई रिपोर्ट पर मिली है। शहर नेशनल हाईवे पर बसा है।
24 घंटे भारी वाहन चलने के कारण लगातार सड़क हादसे हाे रहे हैं। इनमें लोगों की मौत हो रही है। 5 साल में 622 लोगों की जान गई। 8 ब्लैक स्पॉट हैं। सड़क हादसाें के बेहद खतरनाक है। सड़क दुर्घटना की रिपोर्ट पीएचक्यू (पुलिस मुख्यालय रायपुर) को भेजी गई। उसके बाद यह स्वीकृति आई है। सड़क हादसों की रोकथाम के लिए हाइवे पेट्रोलिंग करने तीन नए वाहन आएंगे। इन वाहनों में ड्यूटी करने वाले पुलिस अधिकारी, जवान तुरंत मौके पर जाकर घायलों को नजदीक के अस्पताल लेकर जाएंगे। वर्तमान में 108 एंबुलेंस, निजी संस्था के एंबुलेंस सहित पुलिस अपनी व्यवस्था से घायलों को जिला अस्पताल या नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र तक लेकर जाते हैं।
इन स्थानों पर होगी पेट्रोलिंग: पुलिस मुख्यालय से मिलने वाली 3 हाईवे पेट्रोलिंग गाड़ी इसी हफ्ते धमतरी आएंगी। इनमें से एक नेशनल हाईवे पर श्यामतराई से बिरेझर चौकी तक चलेगी। दूसरी गाड़ी नगरी रोड पर और तीसरी भखारा स्टेट हाईवे पर चलेगी।

हाईवे पर हैं 8 ब्लैक स्पॉट, सबसे खतरनाक संबलपुर पुल
पुलिस अफसरों के मुताबिक बीते साल 2019 में िरकॉर्ड में शहर में 4 ब्लैक स्पॉट हैं। वहीं धमतरी से कुरूद के बीच 23 किमी में 8 ब्लैक स्पॉट है। इनमें सबसे ज्यादा खतरनाक क्षेत्र संबलपुर से संबलपुर पुल तक है। यहां बीते 3 साल में 17 लोगों की मौत हुई है। धमतरी से नगरी के बीच 5 ब्लैक स्पॉट, भखारा रोड और रुद्री रोड पर 3 ब्लैक स्पॉट हैं।

पेट्रोलिंग वाहनों में यह हैं सुविधाएं
पेट्रोलिंग वाहनों में जीपीएस सिस्टम, ब्रीथ एनालाइजर, रिफ्लेक्टर जैकेट, रेनकोट, एलईडी. लाइट, एलईडी बेटल, पीए सिस्टम, वायरलेस, कैमरा, फ़र्स्ट एड, अग्निशमन यंत्र, सर्च लाइट, स्ट्रेचर एवं अन्य जरूरी उपकरण हैं।

7 महीने में गई 65 लोगों की जान
साल दुर्घटना घायल मौत
2015 410 457 136
2016 342 326 106
2017 372 383 121
2018 347 314 133
2019 317 304 126
2020 जुलाई 140 152 65

यातायात प्रभारी होंगे इंचार्ज: एएसपी
एएसपी मनीषा ठाकुर ने बताया कि धमतरी नेशनल हाईवे पर है। इस मार्ग पर 24 घंटे भारी वाहनों का दबाव रहता है। बीते सालों में सड़क हादसे में कई लोगों की मौत हो गई। नेशनल हाईवे में ही 8 ब्लैक स्पॉट है। लोगों की सुरक्षा और सड़क दुर्घटना रोकने के उद्देश्य से जिले में हुए सड़कों हादसों का डाटा बेस बनाकर पुलिस मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी। इसके आधार पर हाईवे पेट्रोलिंग के लिए 3 गाड़ी धमतरी को मिली हैं। एक-दो दिन में इन वाहनों को धमतरी लाया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
622 killed in accidents in 5 years, report sent 3 vehicles for patrol


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3iNLN6g
via IFTTT

No comments