Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

दो दिन हुई अच्छी बारिश से संभली धान की फसल 21 व 22 को भी जिले में पानी गिरने की संभावना

बुधवार के बाद गुरूवार को भी जिले में अच्छी बारिश हुई। बारिश अच्छी होने से खेतों में पानी भर गया है। यह बारिश खेती किसानी कार्य के लिए काफी फायदेमंद है। बारिश होने से सिंचाई तालाबों तथा बांध में भी जलस्तर बढ़ रहा है। सिंचाई तालाबों तथा बांधो में अच्छा पानी भरने से जरूरत के समय किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिलने की संभावना है।
पिछले दो दिनों से जिले में हो रही बारिश से धान की फसल संभलने लगी है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार कम दबाव का क्षेत्र बनने से अगले दो से तीन दिन और अच्छी बारिश होने की संभावना है। इस वर्ष औसत के मुकाबले 60 प्रतिशत ही बारिश होने से किसान परेशान थे तथा धान की फसल को पानी की बहुत ज्यादा जरूरत थी जिसे दो दिनों की बारिश ने काफी हद तक पुरा किया है। इस वर्ष 1 जून से लेकर अभी तक की स्थिति में जिले में 694.7 प्रतिशत औसत बारिश हो चुकी है। पिछले दस सालों की औसत बारिश से तुलना करें तो इस वर्ष अभी तक की स्थिति में केवल 64 प्रतिशत ही बारिश हो पाई है। अभी तक की स्थिति में जिले की केवल दो तहसीलों पखांजूर तथा चारामा में ही औसत के मुकाबले 80 प्रतिशत से अधिक बारिश हो पाई है।

अगले तीन दिन जिले में बारिश की संभावना
दिनांक - संभावित बारिश
21 अगस्त - 60 मिमी
22 अगस्त - 21 मिमी
23 अगस्त - 4 मिमी

फसल के लिए फायदेमंद
कृषि सहायक संचालक सुरज पंसारी ने कहा दक्षिणी भाग में कम दबाव का क्षेत्र बनने से दो से तीन दिन अच्छी बारिश धान फसल के लिए फायदेमंद है।
बांध में भरने से होगा लाभ: कार्यपालन अभियंता आरआर वैष्णव ने कहा अच्छी बारिश से बांध भी भरेंगे, इससे किसानों को ही लाभ होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Due to good rains for two days, there is a possibility of water fall in the district on 21 and 22 crops of paddy


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Yn0QvT
via IFTTT

No comments