आईटीआई में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 25 तक
छत्तीसगढ़ शासन से संचालित राज्य के सभी आईटीआई एवं विशेेष (आदिवासी) औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 25 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। शिक्षा सत्र 2020-21 और सत्र 2020-22 के संदर्भ में यह प्रवेश होगा। रोजगार एवं प्रशिक्षण संचालनालय से इस संबंध में सूचना जारी की है।
शिक्षाविदों ने बताया कि शासकीय आईटीआई में संचालित विभिन्न पाठयक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन किए जा सकते हैं। वेबसाइट cgiti.cgstate.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन से संबंधित सूचना दी है। इसे अपलाेेड कर छात्र आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन का शुल्क सामान्य वर्ग व ओबीसी के लिए 50 रुपए है। जबकि एससी, एसटी के लिए 40 रुपए आवेदन शुल्क है। चयन के संबंध में जानकारी एसएमएस के माध्यम से भी दी जाएगी। इसलिए ऑनलाइन आवेदन या रजिस्ट्रेशन के दौरान आवेदक अपना मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी की जानकारी भी दें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YpBKMJ
via IFTTT
No comments