Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

राजधानी में दिनभर रुक-रुककर होती रही बारिश, आज भी बौछारें

राजधानी रायपुर में शुक्रवार को दिनभर रुक-रुककर बारिश हाेती रही। आसमान में 100 फीसदी बादल रहे। इस वजह से दिनभर मौसम ठंडा रहा। दिन का तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार शनिवार को भी राजधानी में दिन में बादल रहेंगे। इस दौरान गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की भी संभावना है।
मध्य भारत में बनी मानसून द्रोणिका और कम दबाव के क्षेत्र के कारण बारिश की गतिविधियां बढ़ गई हैं। प्रदेश के दक्षिण और उत्तरी हिस्से में भारी बारिश हो रही है। राजधानी में भी इसका असर है। पिछले 24 घंटे के दौरान करीब 9 मिमी बारिश हो गई। सुबह से आसमान में हल्के बादल रहे। दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। सुबह साढ़े आठ से शाम साढ़े पांच बजे तक राजधानी में करीब ढाई मिमी पानी गिर गया। लालपुर मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के अनुसार सिस्टम के असर से शनिवार को हल्की बारिश हो सकती है। दिन का तापमान 30 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3291wGc
via IFTTT

No comments