Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

नाले में फंसे 2 नाबालिगों को युवाओं ने निकाला

क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से हो रही लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। हाटकोंदल में दो नाबालिग बैल चराकर वापस आ रहे थे। इसी दौरान के गांड़ाघाट नाला के तेज बहाव में फंस गए। सूचना देने के बावजूद कांकेर से रेस्क्यू टीम नहीं पहुंची। नाला का जलस्तर लगातार बढ़ रहा था। इसी बीच भीरावाही के तीन युवक रस्सी के सहारे नदी में उतरे और दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला।
ग्राम हाटकोंदल में दो नाबालिग बैल चराने गुरुवार सुबह गांव के नाला की ओर गए थे। दोपहर में तेज बारिश होने लगी तो दोनों बैलों को लेकर वापस लौटने लगे। गांड़ाघाट नाला पार करने के दौरान पानी बढ़ने लगा। बैल तो सुरक्षित नाला पारकर दूसरी ओर निकल गए, लेकिन दोनों नाबालिग नाला के बीच एक टापू में फंस गए। दोपहर लगभग 3 बजे से दोनों नाबालिग वहां फंसे थे। इस दौरान बारिश होती रही, जिससे नाले में पानी का स्तर भी लगातार बढ़ रहा था। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी प्रशासन को दी, जिसके बाद तत्काल मौके पर एसडीएम प्रेमलता मंडावी, एसडीओपी अमोलक सिंह ढिल्लो पहुंचे, लेकिन बहाव तेज होने के कारण रेस्क्यू टीम को बुलाने सूचना भेजी। सूचना देने के बावजूद कांकेर से रेस्क्यू टीम नहीं पहुंची।

युवा हिम्मत नहीं दिखाते तो हो सकता था बड़ा हादसा
ग्राम भीरावाही के तीन साहसी युवक अजय यादव, सुनील दुग्गा, राकेश तारम हिम्मत दिखाते रस्सी के सहारे नदी में उतरे और फंसे दोनों नाबालिग के पास पहुंचे। उसी रस्सी के सहारे दोनों को रात लगभग दस बजे सुरक्षित बाहर निकाला। इस घटना ने एक बार फिर जिले में आपदा प्रबंधन की पोल खोलकर रख दी है। अगर भीरावाही के तीनों युवक हिम्मत नहीं दिखाते तो बड़ा हादसा हो सकता था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
2 minors trapped in drain


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31iI7Ub
via IFTTT

No comments