Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

व्यापारी एम्स में इलाज के दौरान पाॅजिटिव

जिले में शुक्रवार को कोरोना के 7 मरीज मिले हैं। कांकेर का एक व्यापारी, भानुप्रतापपुर में 2 महिलाएं, संबलपुर में 1, ईरागांव में एक मजदूर व बीएसएफ के 2 जवान पॉजिटिव मिले हैं। शहर के मांझापारा स्थित एक इलेक्ट्रानिक व्यापारी की रायपुर एम्स में इलाज के दौरान रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। जिले में अब तक कोरोना के 423 मरीज मिल चुके हैं। 283 ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। अब एक्टिव मरीजों की संख्या 140 है।
शहर के मांझापारा के एक इलेक्ट्रिक व्यापारी की तबीयत बिगड़ने पर कांकेर जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था। सुधार नहीं होने पर परिजन धमतरी के बठेना अस्पताल ले गए, लेकिन वहां भी राहत नहीं मिलने से रायपुर रामकृष्ण अस्पताल लेकर गए, जहां चार-पांच दिनों तक इलाज चला। फायदा नहीं होने पर रायपुर एम्स लेकर गए, जहां जांच के दौरान उक्त व्यापारी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। परिजनों के अनुसार पिछले 15 दिनों से बुखार के साथ फेफड़ों में पानी भरने की शिकायत थी।

भानुप्रतापपुर में संपर्क में आने से 2 महिलाएं संक्रमित
जिले के भानुप्रतापपुर शहर में 18 अगस्त को नयापारा में एक ही परिवार के पाॅजिटिव पाए गए चार लोगों के प्राइमरी कांटेक्ट में आने वालों की कोरोना जांच की गई थी। इसमें उसी परिवार की बहू के अलावा पड़ोस में रहने वाली एक अन्य महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इस परिवार द्वारा कमरछठ का पूजन कराया गया था, जिसमें अड़ोस पड़ोस की महिलाएं भी शामिल हुई थीं। इसके अलावा संबलपुर के शांतिपारा में भी एक व्यक्ति की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। बताया जा रहा है उक्त व्यक्ति एक गल्ला व्यापारी के यहां काम करता था तथा काम के सिलसिले में दूसरे राज्यों में जाता था, जहां किसी के संपर्क में आने से बीमार हो गया था। जांच कराने पर कोरोना पाॅजिटिव पाया गया।

फैक्ट फाइल

  • जिले में अब तक पाए गए कोरोना पाॅजिटिव -423
  • ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके मरीज -283
  • जिले में कोरोना के एक्टिव मरीज – 140

ईरागांव व दंडकवन कैंप से एक-एक पॉजिटिव
ईरागांव बीएसएफ कैंप के अलावा दंडकवन बीएसएफ कैंप के एक-एक जवान की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई। ग्राम पंचायत बरहेली के आश्रित ग्राम ईरागांव क्वारेंटाइन सेंटर में एक प्रवासी मजदूर कोरोना पॉजिटिव मिला।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aTuT3m
via IFTTT

No comments