भूस्खलन से माइंस जाने वाली सड़क बंद, ढहा घर
गुरुवार को दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण ब्लॉक में सबसे ज्यादा 159.1 मिमी बारिश दर्ज की गई है। कटेकल्याण, कुआकोंडा, बचेली, किरंदुल सहित कई गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट गया है। इधर दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय का बीजापुर, सुकमा जिले से भी संपर्क टूट चुका है। पातररास मुख्य सड़क पर पेड़ गिरने से रास्ता बंद हो गया, जिसे घंटेभर की मशक्कत के बाद बहाल किया गया। इस दौरान जिपं अध्यक्ष तूलिका कर्मा इलाके में निरीक्षण करने पहुंचीं। किरंदुल में 11 बी डिपॉजिट जाने वाले रास्ते में भी भूस्खलन हो जाने से माइनिंग एरिया तक जाने वाली सड़क बंद हो गई। नाले के पास रिटेनिंग वॉल गिर जाने से कॉलोनियों में पानी घुस गया। तुमनार नाला, कुम्हाररास नाला, मसेनार, डूमाम, डंकनी-शंखनी नदी उफान पर हैं।
नदी किनारे मोटर बोट-डोंगी लेकर ग्रामीण दे रहे पहरा
दंतेवाड़ा जिले के नदी के घाटों पर सख्ती बरती जा रही है। ग्रामीणों ने मोटर बोट और डोंगियों को घाट के किनारे बांध दिया है और खुद ही पहरा दे रहे हैं। गीदम में जीवन पेंटर का घर ढह गया है। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3j5Dd2V
via IFTTT
No comments