Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

मेढ़की नदी उफान पर, कोयलीबेड़ा ब्लॉक के 30 गांवों का रास्ता बंद, घर भी ढह गए

जिले में जून में ठीकठाक बारिश के बाद जुलाई में कमजोर बारिश नेे किसानों को परेशान कर रखा था। खेत सूखने लगे थे। अगस्त महीना किसानों पर मेहरबान है। यहां लगातार बारिश हो रही है। 24 घंटे में जिले में रिकार्ड 99.5 मिमी बारिश हुई। इस साल जिले में जून में 22 जून को 85.7 मिमी बारिश हुई जो सर्वाधिक थी, लेकिन इससे 15 मिमी अधिक बारिश 20 अगस्त को हुई।
रातभर हुई तेज बारिश के चलते खेतों में पानी भरने लगा है। नदी-नाले उफान पर हैं। कच्चे मकानों को भी नुकसान पहुंचा है, लेकिन फिलहाल जिले में स्थिति नियंत्रण में है। कोयलीबेड़ा क्षेत्र में मेढ़की नद ी उफान पर है। 30 गांवों पानीडोबीर, गुड़ाबेड़ा, आलपरस, केसेकोड़ी, कामतेड़ा, दरवी साल्हेभाठ, कड़मे आदि गांव का रास्ता बंद होने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है।
कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार यह बारिश धान के लिए तो फायदेमंद है, लेकिन सब्जी की फसल के लिए नुकसानदायक है। 20 अगस्त को दिनभर बारिश होने के बाद जिले में रात में तेज बारिश होती रही। 21 अगस्त को भी जिले में बारिश जारी रही। ज्यादा बारिश से खेतों में पानी भर गया। निचले खेतों में ज्यादा जलभराव होने से किसानों को काम बंद करना पड़ा। कई जगह खेतों में मेड़ फूट गए।

चारामा ब्लॉक में कच्चे घरों को हुआ नुकसान
चारामा ब्लाॅक के ग्राम शाहवाड़ा में लगातार बारिश से दसरूराम का घर गिर गया। ग्राम उमरादाह में नकटी नाला पुल से एक फीट ऊपर से पानी बह रहा है। इससे लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। ग्राम भानबेड़ा में भी एक घर गिर गया। अब तक किसी प्रकार की जनहानी की खबर नहीं है।
धान में आएगी अच्छी ग्रोथ, कीटनाशक न डालें: कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डाॅ. बीरबल साहू ने कहा जिले में लगातार हो रही बारिश धान की फसल के लिए फायदेमंद है। इससे धान फसल में ग्रोथ आएगी। सब्जी फसल के लिए ज्यादा बारिश जरूर नुकसानदायक है। किसान बारिश के दौरान खेतों में किसी प्रकार का कीटनाशक न डालें।

कोटरी नदी के पुराने पुल पर भर गया पानी
बड़गांव |
लगातार हो रही बारिश से कोटरी नदी के पुराने पुल पर पानी भर गया। बड़गांव से प्रतापपुर मार्ग पर मंडागाव के आगे नाला में पानी भर गया है। बड़गांव से कोडेकुर्से मार्ग पर हामतवाही पुल पर पानी भर गया है। बड़गांव पुलिस नदी किनारे निगरानी रख रही है। मंडागाव के आगे बहने वाला जरहा ढोडगा नाले में पानी भरने से प्रतापपुर मार्ग के बड़े झाड़कट्टा, मदले, छोटे झाड़कट्टा, देवीपारा, साल्हेपारा सहित घोटिया,, सोनपाल, हामतवाही, पालवी, पालहर गांवों का संपर्क बड़गांव मुख्यमार्ग से टूट गया है। तहसीलदार पखांजूर शशिशेखर मिश्रा ने कहा राजस्व अमले को सतर्क किया गया है। नदी किनारे के गांवों के हालात पर नजर रख रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
On the Meadki river boom, the way of 30 villages of the Koylibeda block closed, houses also collapsed


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aK8ipT
via IFTTT

No comments