3.71 करोड़ के घोटाले का मुद्दा सदन में उठाएंगे विधायक नाग
कोयलीबेड़ा विकासखंड में मत्स्य विभाग में तालाब खोदने शासन से मिलने वाली सब्सिडी में 3.71 करोड़ का घोटाला उजागर हुआ है। इस घोटाले में संलिप्त विभाग के तीन अफसरों को निलंबित किया गया है। अब तक घोटाले में संलिप्त दलालों तथा अन्य बड़े अफसरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है।
इस घोटाले को अंतागढ़ विधायक अनूप नाग 25 अगस्त से शुरू होने वाले मानसून सत्र में उठाएंगे। विधायक नाग ने कहा भाजपा के शासनकाल में कोयलीबेड़ा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया था। यहां बड़े पैमाने पर घोटाले किए गए। किसानों को मछली पालन के लिए प्रोत्साहित करने 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जानी थी।
विभाग के अफसरों ने सांठगांठ कर फर्जी प्रकरण बनाते कागजों में ही तालाब बना दिए। प्रारंभिक जांच में 3.71 करोड़ की गड़बड़ी उजागर हो चुकी है। मामले की सदन में जानकारी ली जाएगी तथा उच्च स्तरीय जांच की मांग की जाएगी ताकि वास्तविक चीजें सामने आ सकें और घोटाले में संलिप्त दलाल तथा अन्य अफसरों के खिलाफ कार्रवाई हो सके।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/329c7Rn
via IFTTT
No comments