Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

रतनपुर थाने में 679 लीटर शराब नष्ट की गई

रतनपुर थाना परिसर में मंगलवार को जब्त किए गए शराब का विनिष्टीकरण किया गया। 17 मार्च 2019 से 20 जनवरी 2020 तक के जब्त किये गए 679 लीटर शराब को नष्ट कर जमींदोज किया गया। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रणवीर कुमार राउत ने बताया कि वरीय अधिकारी के आदेशानुसार विगत 10 महीने में रतनपुर थाना पुलिस के द्वारा अलग-अलग जगहों व विभिन्न कांडों में जब्त किए गए शराब का विनिष्टीकरण किया गया है। बताया कि मध निषेध विभाग के राघोपुर अंचल के पुलिस अवर निरीक्षक पंकज कुमार एवं अंचलाधिकारी बसंतपुर विद्यानंद झा की उपस्थिति में शराब को नष्ट किया गया।

राघोपुर थाने में 4104.5 लीटर शराब की नष्ट

राघोपुर | जिलाधिकारी सुपौल के निर्देश पर सोमवार की संध्या राघोपुर थाना परिसर में थाना में जब्त शराब का विनष्टीकरण किया गया। राघोपुर सीओ प्रीति कुमारी, थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार व उत्पाद विभाग के एसआई पंकज कुमार के मौजूदगी में जेसीबी मशीन के द्वारा कुल 1447.8 लीटर देशी शराब, 2636.5 लीटर विदेशी शराब एवं 20.2 लीटर कोडीन फॉस्फेट सिरप को मिट्टी में बहा दिया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31b1m1T
via IFTTT

No comments