पेट दर्द की जांच कराई तो गर्भवती मिली नाबालिग, दुष्कर्म का केस
जिला मुख्यालय में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म का एक और मामला सामने आया है। युवती की उम्र महज 14 साल है। टीआई एकेश्वर नाग ने बताया कि सीडब्ल्यूसी से सूचना मिलने के तुरंत बाद रविवार देर शाम को ही अज्ञात आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म व पाक्सो की एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामला बहुत ही संवेदनशील है। पड़ताल जारी है।
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार शाम युवती को पेट दर्द की शिकायत के बाद परिजन जांच के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। यहां डॉक्टरों को संदेेह होने के बाद बालिका का प्रेगनेंसी टेस्ट किया गया। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल प्रबंधन की ओर से सीडब्ल्यूसी को सूचना दी गई। सीडब्ल्यूसी की सूचना पर कोतवाली पुलिस केस दर्ज आरोपियों की पड़ताल में जुटी है।
आज हो सकता है खुलासा
इधर इस मामले में अधिवक्ता व सोशल एक्टिविस्ट दीपिका शोरी ने बयान जारी कर कहा कि एक माह के भीतर आदिवासी युवती से दुष्कर्म का यह दूसरा मामला सामने आया है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग दीपिका ने की है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस इस मामले में प्रेसवार्ता कर आज बड़ा खुलासा कर सकती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/325sdLL
via IFTTT
No comments