स्वतंत्रता दिवस पर कोरोना वाॅरियर्स का होगा सम्मान
15 अगस्त की तैयारी के संबंध में मंगलवार को कलेक्टर ने अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दायित्व दिया। सभी कार्यालय में 14-15 अगस्त को कार्यालय भवन में रोशनी के निर्देश दिए। इस स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा व जिला प्रभारी मंत्री डाॅ. प्रेमसाय सिंह टेकाम करेंगे। इस अवसर पर कोरोना वाॅरियर्स को सम्मानित किया जाएगा।
कलेक्टर ने जिले में ली जा रही सैंपलिंग व टेस्टिंग की गतिविधियों की जानकारी लेते हुए रिपोर्ट को समय-सीमा में उपलब्ध कराने तथा मेडिकल काॅलेज के प्रभारी को इलाज की व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एस पी दीपक झा, जिपं सीईओ इंद्रजीत चन्द्रवाल, सहायक कलेक्टर रेना जमील, अपर कलेक्टर अरविंद एक्का सहित अन्य जिला अधिकारी मौजूद थे।
चरवाहों को गोठानों से जोड़ने के निर्देश दिए
गोधन न्याय योजना की समीक्षा में कलेक्टर और जिपं सीईओ ने सभी जनपद सीईओ को निर्देश दिए कि वे गोठानों में गोधन न्याय योजना का क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। चरवाहों को प्रोत्साहित कर गोठानों से जोड़ें, गोठान परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पशुओं की 80 प्रतिशत उपस्थिति गोठानों में होनी चाहिए या उनके गोबर गोठानों में आना चाहिए। साथ ही कृषि विभाग के समन्वय से वर्मी कंपोस्ट बनाने के लिए प्रशिक्षण, वर्मी कम्पोस्ट की ब्राडिंग, पैकेजिंग किया जाए। गोबर बेचने वालों को समय पर भुगतान किया जाए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kInEQn
via IFTTT
No comments