दोपहर में दुकानदारों को सोता देख गल्ले से चांदी व काउंटर पर रखा मोबाइल चुरा ले गए समाजकंटक
कस्बे में दोपहर को ग्राहक नहीं होने पर दो दुकानदारों को पंखे-कूलर की हवा में नींद निकालना महंगा पड़ गया उन्हें सोता देख एक संदिग्ध युवक गल्ले से चांदी एवं दूसरी दुकान से मोबाइल चुरा ले गया। शाम को नींद खुली तो दुकानदारों ने थाने में जाकर पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक कैद हुआ है। जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। परशुराम चौक स्थित आर के ज्वैलर्स संचालक राजेंद्र सोनी ने बताया कि सोमवार दोपहर को ग्राहक नहीं होने दुकान पर मौजूद रिश्तेदार तारांचद सोनी को नींद आ गई। इसी का फायदा उठाकर संदिग्ध युवक गल्ले में रखी करीब 120 ग्राम चांदी पार कर ले गया। सोनी ने बताया कि दुकान पर लगे सीसीटीवी फुटेज में मुंह पर मास्क बांधकर एक युवक दिखाई दे रहा है। संभवतया उसी ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। दूसरा युवक बाहर बाइक पर खड़ा हुआ था। रिक्शा स्टैंड के समीप शर्मा खाद बीज भंड़ार पर दुकानदार विजेंद्र पंड़ा को भी दोपहर को नींद आ गई, इसी का फायदा उठाकर समाजकंटक काउंटर पर रखे मोबाइल ले गए, जिसकी कीमत 15 हजार बताई जा रही है। दोनों ही दुकानदारों ने सोमवार देर शाम थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3itBPGX
via IFTTT
No comments