Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

मनेंद्रगढ़ में चार नए केस मिले पति-पत्नी को एमपी बार्डर छोड़ा

मनेंद्रगढ़ में कोरोना के केस में लगातार इजाफा हो रहा है। बुधवार को जहां 3 नए केस सामने आए थे वहीं दूसरे दिन गुरुवार को भी कोरोना के 4 नए केस मिले। इनमें से 2 केस पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश के बिजुरी के हैं, जो सेंट्रल हॉस्पिटल मनेंद्रगढ़ में इलाज कराने आए थे। बिजुरी (मप्र) निवासी एसईसीएल कर्मी और उसकी पत्नी का इलाज सेंट्रल हॉस्पिटल मनेंद्रगढ़ में चल रहा था। गुरुवार को कोरोना टेस्ट में दोनों पति-पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर मनेंद्रगढ़ के स्वास्थ्य अमले ने उन्हें सीजी-एमपी बार्डर तक छोड़ा। बार्डर से उन्हें इलाज के लिए अनूपपुर कोविड-19 हॉस्पिटल ले जाया गया। इनके अलावे गुरुवार को मनेंद्रगढ़ में कोरोना के और 2 नए केस सामने आए, जिनमें से एक शख्स नागपुर का बताया गया है। वहीं एक अन्य शख्स जो पहले से ही राजस्थान भवन में पेड क्वारेंटाइन था, उसकी रिपोर्ट भी पॉजीटिव मिलने पर दोनों को इलाज के लिए कोविड हॉस्पिटल बैकुंठपुर ले जाया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gc747H
via IFTTT

No comments