Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

पुराने गीदम नाके के पास सड़क किनारे की खुदाई, कीचड़ से दुकानों तक नहीं जा पा रहे

शहर के गीदम रोड में इन दिनों सड़क निर्माण चल रहा है, जिसके चलते लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बताया जाता है कि पुराना गीदम नाका के पास सड़क के किनारे खुदाई कर दी गई है, जिससे दुकानदारों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। दुकानदारों को आने-जाने में जहां दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं इन दिनों हो रही बारिश से कीचड़ फैल गया है। इन हालातों में दुकानदार न तो अपनी दुकान जा पा रहे हैं और न ही दुकान से निकल पा रहे हैं। कीचड़ के कारण ग्राहकों के भी नहीं पहुंचने से अब दुकानदारी पर प्रभाव पड़ने लगा है। दुकानदारों की मानें तो पहले ही कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन के दौरान दुकानों के बंद होने से आर्थिक रूप से वे काफी कमजोर हो चुके हैं। इसके बाद अब सड़क निर्माण के चलते फैले कीचड़ से ग्राहकी भी खराब हो रही है, जिसका खामियाजा भी उन्हें ही भुगतना पड़ रहा है।

पीडब्ल्यूडी की खुदाई से प्रभावित हो रही दुकानदारी
इस जगह पर लगी दुकानों के संचालकों में से मनोरंजन शर्मा, एनके सिंह सहित अन्य ने बताया कि सड़क के किनारे पीडब्ल्यूडी ने खुदाई कर दी है। इससे पहले तीन महीनों तक लॉकडाउन के चलते दुकानों के बंद होने से जहां पहले से ही वे खासे परेशान हैं, वहीं अब सड़क के किनारों को खोद दिए जाने के बाद बारिश के चलते कीचड़ फैलने लगा है, जिससे लोग अब दुकानों तक पहुंच ही नहीं रहे हैं।

ईई बोले- दुकानदारों की परेशानी दूर करने बारिश बंद होते ही तत्काल काम शुरू किया जाएगा
पीडब्ल्यूडी के ईई आरके गुरू ने बताया कि सड़क का प्रस्तावित चौड़ीकरण करने खुदाई की गई है। बारिश बंद होने के बाद तत्काल काम शुरू किया जाएगा और यहां सबसे पहले काम खत्म कर दिया जाएगा, ताकि दुकानदारों को किसी भी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित प्रगति पथ के निर्माण के लिए काम जारी है।

मास्टरप्लान के मुताबिक होनी है 30 मीटर की सड़क
गीदम रोड पर प्रस्तावित प्रगति पथ के निर्माण के लिए सड़क को चौड़ा करने के साथ ही इन पर डामर की परत चढ़ाई जा रही है। मास्टरप्लान के मुताबिक सड़क का निर्माण किया जा रहा है। बताया जाता है कि पुराना गीदम नाका के पास सड़क की चौड़ाई करीब 30 मीटर होनी है। ऐसे में वर्तमान में जो सड़क है, उसकी चौड़ाई 18 मीटर है। ऐसे में सड़क के दोनों तरफ 6-6 मीटर सड़क बढ़ाने किनारों पर खुदाई कर दी गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Road digging near old Gidam Nakay, unable to go from mud to shops


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YuxEmP
via IFTTT

No comments