स्कूल से ब्लॉक स्तर तक के बनाए वाट्सएप ग्रुप, लिंक शेयर कर पढ़ा रहे
कोरोनाकाल में पढ़ाई तुहंर दुआर योजना के तहत केशकाल ब्लॉक के अंतर्गत अनेक ग्रामों में शिक्षकों के द्वारा बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी राजेश मिश्रा के मार्गदर्शन में खण्ड शिक्षा अधिकारी सीएल मण्डावी व खण्ड स्रोत समन्वयक प्रकाश साहू के नेतृत्व में लगातार प्रत्येक स्कूल पहुंच निरीक्षण कर रहे हैं। इसके साथ ही शिक्षकों की तारीफ की जा रही है।
इस पोर्टल से जुड़ने के लिए स्कूल, संकुल से लेकर ब्लॉक व जिला स्तर के लिए अलग-अलग वाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। जिसमें लिंक का शेयर राज्य व जिला स्तर से किया जाता है और इस लिंक से जुड़ने के लिए पोर्टल में जाकर लॉगइन करना होता है। इससे निर्धारित समय पर सभी एक साथ जुड़ जाते हैं। इसमें ऑनलाइन पढ़ाने वाले शिक्षक पहले विषयवार अपनी बात रखते है और इसके बाद किसी तरह की डाउट आदि हो तो बच्चों से उनके सवाल आदि लेकर उनके समस्याओं का निराकरण करा दिया जाता है। जो शिक्षक व पालक बच्चों को स्मार्टफोन आदि से दूर रहने की बात कहते थे वही अब इनके उपयोग करने बच्चों को प्रेरित कर रहे है।कोरोना संक्रमण से बचने के लिए तकरीबन दो महीने पहले ही शिक्षण संस्थाओं को बंद करा दिया गया है। शासन ने पढ़ई तुंहर दुआर वेबपोर्टल शुरू किया है। जिसके माध्यम से पहली से 10वीं तक छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन तरीके से पढ़ाई विषयवार योग्य शिक्षकों से करवाई जा रही है।
कोंडागांव जिले में 60 हजार बच्चों का पंजीयन
इस योजना के तहत जिले में अब तक 60 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने अपना पंजीयन करवा लिया है। वहीं 5825 शिक्षक भी अपना पंजीयन कर पढ़ाई कराने के लिए तैयार हैं। हालांकि इस पोर्टल में राज्य स्तर से चयनित होने वाले शिक्षकों को ही पढ़ाई कराने का मौका मिल रहा है जिसमें जिले में अभी तक एक शिक्षक को ही इसका मौका मिल पाया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aDyiDc
via IFTTT
No comments