छात्र राजद के जिला महासचिव प्रकाश और प्रखंड अध्यक्ष रामप्रसाद मनोनीत
छात्र राष्ट्रीय जनता दल ने जिला व प्रखंड संगठन का विस्तार किया। सुपौल के छात्र राजद जिला महासचिव के पद पर कोढली निवासी प्रकाश कुमार यादव एवं बसंतपुर प्रखंड अध्यक्ष पद पर शिवनगर निवासी राम प्रसाद यादव को छात्र राजद जिलाध्यक्ष रौशन कुमार यादव के नेतृत्व में बुधवार को मनोनित किया गया है।
जिससे छात्र राजद कार्यकर्ताओं सहित नेताओं ने हर्ष जताते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष का आभार जताया है। राजद युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भूपनारायण यादव, एससी एसटी अध्यक्ष कामेश्वर पासवान, युवा जिला महासचिव विवेक कुमार यादव, शोभनन्द कुमार, अनिल कुमार यादव, पवन मुखिया, संतोष मुखिया, शैलेंद्र यादव, धीरेन्द्र कुमार यादव, नितेश कुमार यादव, प्रवीण कुमार, पिंटू शर्मा, पंकज कुमार, सुमित आदि ने बधाई देते हुए कहा कि कर्तव्यनिष्ठा, सक्रियता एवं सांगठनिक क्षमता के अनुकूल अपने पद की गरिमा का निर्वहन कुशलता पूर्वक करेगा। छात्र राजद संगठन के नीतियों व सिद्धान्तों पर मजबूती प्रदान करेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31MPBxK
via IFTTT
No comments