एबीवीपी ने सड़क पर किया प्रदर्शन, कहा शिक्षक भर्ती के मामले में सीएम चुप्पी तोड़ें
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रदेश में 14580 शिक्षकों की नियुक्ति पर अनावश्यक रूप से की जा रही देरी के मामले में सिरहासार चौक पर प्रदर्शन किया। इससे पहले छात्र नेताओं ने दो दिन पहले मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर सरकार को आंदोलन की चेतावनी दी थी। इसके बाद शुक्रवार को शहर के सिरहासार चौक में प्रदर्शन किया है। यहां उन्होंने सांकेतिक रूप से शंखनाद और घंटानाद भी किया।
परिषद के बस्तर विभाग संयोजक अर्पित मिश्रा ने कहा कि सरकार शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया पूरी करे और अपनी मंशा साफ करे। शिक्षकों की भर्ती के मामले में सीएम अपनी चुप्पी तोड़ें। भर्ती नहीं होने की स्थिति में परिषद द्वारा व्यापक रूप से आंदोलन करने की चेतावनी उन्होंने दी है। नगर सहमंत्री अतुल राव ने कहा कि 9 मार्च 2019 को लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से एक दिन पहले शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया। ये सिर्फ राजनीतिक लाभ लेने के लिए सीएम भूपेश बघेल ने करवाया था। इस दौरान काजल शांडिल्य, सत्यम तिवारी, शुभम बघेल, विकास पांडे, सचिन यादव, सौरभ वर्मा, संजय मुखर्जी, प्रतिज्ञा बाजपेई, पूजा तिवारी, शिव्यानी जैन, कार्तिक जैन, अंकित मिश्रा मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3b84y1w
via IFTTT
No comments