Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

ईको पर्यटन केंद्र का लोगो बनाने 12 तक होगी स्पर्धा

वनमंडल केशकाल द्वारा टाटामारी ईको पर्यटन केन्द्र का विकास जिले के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बनाए जा रहे ईको पर्यटन सर्किट के तहत किया जा रहा है। जिसके तहत वनमंडल केशकाल द्वारा इस पर्यटन केंद्र को विशेष पहचान दिलाने के उद्देश्य से बनाए जा रहे ‘लोगो’ (प्रतीक चिन्ह) को डिजाइन करने के लिए स्कूली और महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं को आमंत्रित किया है।
प्रतियोगिता में 8वीं से लेकर महाविद्यालय तक के छात्र-छात्राएं लोगो डिजाइन में योगदान दे सकेंगे। इसके लिए वनमंडल केशकाल कार्यालय द्वारा जारी वाट्सएप नंबरों 9406117550, 9752111623 पर खुद तैयार किया गया लोगो (प्रतीक चिन्ह) वाट्सएप द्वारा 12 सितंबर की मध्यरात्रि 12 बजे तक भेजना होगा।

लोगो बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान
वनमंडल द्वारा प्रतियोगियों के लिए सुझाव दिया गया है कि वे लोगो डिजाइन के दौरान टाटामारी के महत्व और विशेषता को प्रतीक चिह्न में जरूर शामिल करें। और प्रतीक चिह्न की डिजाइन के साथ उसके संबंध में संक्षिप्त विवरण भी संलग्न करें। अपना नाम, पालक का नाम और पूरी जानकारी दें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2R36FKH
via IFTTT

No comments