Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

नांदनमारा में रेत चोरी करते 6 ट्रैक्टर ग्रामीणों ने ही पकड़े

15 जून से लेकर 15 अक्टूबर बारिश के इन 4 महीनों तक रेत उत्खनन पर पूर्णत: प्रतिबंध रहता है। ऐसे समय में रेत की मांग अधिक होने से रेत चोरी की घटनाएं बढ़ जाती है। गुरूवार को शहर से सटे नांदनमारा चिनार नदी में रेत चोरी करते 6 ट्रेक्टरों को ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ा। ट्रेक्टरों से रेत खाली कराने के बाद ट्रेक्टर चालकों ने माफी मांगी तथा दुबारा रेत चोरी नहीं करने वादा किया जिसके बाद ग्रामीणों ने ट्रेक्टरों को छोड़ा।
ग्राम नंदनमारा चिनार नदी से रोजाना बड़ी संख्या में ट्रेक्टरों से रेत चोरी हो रही थी। रेत चोरी का काम सुबह 4 से 7 बजे तक किया जाता है ताकी खनिज विभाग की टीम नहीं पहुंच पाए। गुरूवार सुबह 6 बजे ग्रामीण तथा पंचायत प्रतिनिधी चिनार नदी पहुंचे जहां रेत चोरी करने में लगे 6 ट्रेक्टरों को रंगे हाथों पकड़ा गया। रेत चोरी करने पहुंचे ट्रेक्टरों ने अपना पक्ष रखा जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ता देख तथा स्वयं को घिरते देख ट्रेक्टर चालकों ने पैंतरा बदला तथा माफी मांगते वादा किया की वे कभी रेत चोरी नहीं करेंगे जिसके बाद ग्रामीणों ने उन्हेें छोड़ा।
मौके पर पहुंचकर उपसरपंच मनोहर जैन, पंच मिथलेश यादव, राहुल कुमार, तारस सिन्हा, टाकेश्वर सिन्हा ने कहा गांव के नदी को रेत खदान कभी घोषित नहीं किया गया है। फिर भी रोजाना नदी से बड़ी संख्या में ट्रेक्टरों से रेत निकाली जा रही है। ग्रामीणों की शिकायत है रोजाना नदी से रेत निकालने से नदी में गड्ढा हो गया है। इससे नदी तट से लगे कृषि भूमि का कटाव भी हो रहा है। किसानों को आने जाने में भी दिक्कत होती है। किसान जगदीश नेताम, नरसिंह नेताम ने कहा नदी से रोजाना रेत निकाली जा रही है जो बंद होना चाहिए। ग्रामीणों ने निर्णय लिया है की अब रेत चोरी पर पुरी नजर रखी जाएगी तथा कोई भी रेत चोरी करने पहुंचेगा तो उसके खिलाफ सीधे खनिज तथा पुलिस विभाग को सूचना देकर कार्रवाई की जाएगी।

फिर ऐसा हुआ तो कार्रवाई ही होगी
नंदनमारा सरपंच पुष्पा मंडावी ने कहा 6 ट्रैक्टर को रेत चोरी करते पकड़ा गया तथा माफी मांगने एवं दोबारा रेत चोरी नहीं करने की शर्त पर छोड़ा गया है। पंचायत ने तय किया है अब रेत चोरों पर पुरी नजर रखी जाएगी तथा दुबारा कोई पकड़ाया तो कार्रवाई की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
6 tractor villagers caught stealing sand in Nandanamara


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bKjVNO
via IFTTT

No comments