कोयलीबेड़ा में ही लगाएं ब्लॉक कार्यालय, नहीं तो देंगे इस्तीफा
कोयलीबेड़ा क्षेत्र के 18 ग्राम पंचायतों के सरपंच व जनप्रतिनिधियों ने शासन के आदेश के तहत 15-15 दिन कोयलीबेड़ा व पखांजूर में ब्लॉक मुख्यालय संचालित करने की मांग को लेकर एसडीएम का ज्ञापन सौंपा है। जनप्रतिनिधियों ने कहा मांग पूरी नहीं होती है तो सभी पंचायतों के जनप्रतिनिधि सामूहिक रूप से इस्तीफा देने मजबूर होंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
गुरुवार को ग्राम पंचायत सुलंगी, कडमे, केसेकोड़ी, गुड़ाबेडा, छोटे बोदेली, जिरामतराई, कोयलीबेड़ा, आलपरस सहित अन्य पंचायतों के सरपंच व जनप्रतिनिधि पखांजूर पहुंच और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। जनप्रतिनिधियों ने ज्ञापन में कहा कि कोयलीबेड़ा के 18 पंचायतों के लिए समस्त कार्यों की फाइल कोयलीबेड़ा में रखा जाए। 14 वें, 15 वं वित्त की फाइल के लिए डीएससी को कोयलीबेड़ा कलस्टर के आपरेटर को दिया। शासन द्वारा पूर्व में दिए गए आदेश के तहत 15 दिन ब्लॉक मुख्यालय का संचालन कोयलीबेड़ा से किया जाए, जो अब तक शुरू नहीं हुआ है। शासन के आदेश अनुसार कार्यालय नहीं लगने पर सभी जनप्रतिनिधि सामुहिक इस्तीफा देने के लिए बाध्य होंगे। इसके लिए शासन-प्रशासन जिम्मेदार होगा। इस दौरान सरपंच संघ अध्यक्ष सुखी राम उसेंडी, लच्छू राम गावड़े, मकलू धुर्वा, सनकू उसेंडी, अश्विनतीन दार्रो, मनोहर गावड़े, सुशीला बाई, मनारो बाई, बसंत धुर्वा आदि उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2DRTpps
via IFTTT
No comments