Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

संक्रमण काल में स्वास्थ्य विभाग की टीम हो गई लापता, ग्रामीणों ने एफआईआर करने आवेदन देते हुए कहा- पुलिस खोजकर वापस लाए अमले को

कोरोना संक्रमण काल में सबसे प्रमुख जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग की है। ऐसे विषम समय में भी जिले के अंदरूनी गांवों में स्वास्थ्य अमला लापरवाही बरत रहा है। अंतागढ़ विकासखंड के अंदरूनी गांव तुसकाल में उपस्वास्थ्य केंद्र है। पिछले तीन महीनों से यहां पदस्थ स्वास्थ्य कर्मी रामेश्वर साहू व शकुंतला मांझी उपस्वास्थ्य केंद्र पहुंच ही नहीं रहे हैं। केंद्र में ताला जड़ा हुआ है व तीन महीनों में तो उपस्वास्थ्य केंद्र परिसर में इतनी झाड़ियां उग गई है। इससे आने-जाने रास्ता तक नजर नहीं आता है। परेशान होकर ग्रामीणों ने पुलिस थाना आमाबेड़ा पहुंच आवेदन देते उपस्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ कर्मियों के खिलाफ लापता की शिकायत करते उन्हें खोज कर लाने कहा है।

पांच गांव आते हैं इस उपस्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत
अंतागढ़ विकासखंड मुख्यालय से तुसकाल की दूरी 51 किमी है जिसके चलते वहां के लोग प्राथमिक चिकित्सा के लिए उपस्वास्थ्य केंद्र पर ही निर्भर हैं। इस उपस्वास्थ्य केंद्र पर पांच गांव तुसकाल, दर्रो खल्लारी, मानकोट, गोईगापाल तथा कोकवार आते हैं।

इन्होंने दिया आवेदन
आवेदन में सरपंच ग्राम पंचायत अर्रा, उपसरपंच ग्राम पंचायत अर्रा के अलावा सदाराम पटेल, राजूराम कोरचा, संतुराम, सोहन दुज्गा, प्रेमसिंह मंडावी, सुकुराम पट्टावी, मनेश गोटा आदि के हस्ताक्षर हैं।

मामले की कराई जाएगी जांच
बीएमओ अंतागढ़ डाॅ. अशोक संभाकर ने कहा स्वास्थ्य कर्मियों के तीन महीने से नहीं पहुंचने की जानकारी नहीं है। मामले की जांच करने आमाबेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी को कहा जाएगा। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
In the transition period, the health department team went missing, the villagers gave the application to file an FIR and said - police found and brought back the staff


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bK0N2u
via IFTTT

No comments