डॉक्टर ने फौजी को बीच रास्ते पीटा, जवान ने मांगी माफी लेकिन मिलीं केवल गालियां
चारामा में गुरुवार को जवान की बाइक और एक डाॅक्टर की कार में टक्कर हो गई। इसके बाद डाॅक्टर ने उसे सरेराह पीटना शुरू कर दिया। इधर, जवान पिटने के बाद भी डाॅक्टर से माफी मांगता रहा। लेकिन बदले में डाॅक्टर अपनी पहुंचा ऊपर तक होने का हवाला देते हुए जवान से बीच रास्ते गाली-गलौच कर पिटाई करता रहा।
जो वीडियाे जो सोशल मीडिया में जारी हुआ है उसमें डाक्टर की दादागिरी साफ दिखाई दे रही है। चारामा में मस्जिद के सामने नेशनल हाईवे पर जम्मू-कश्मीर में तैनात जवान अशोक कांगे निवासी कहाड़गोंदी की बाइक चारामा अस्पताल में पदस्थ डाॅक्टर तेजश शाह की कार में टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों गुस्से में आए।
शिकायत होने पर करेंगे कार्रवाई: थाना प्रभारी
हादसे को लेकर यह स्पष्ट नहीं हुआ कि किसकी गलती थी। इधर चारामा थाना प्रभारी पीडी चंद्रा ने बताया मामले में दोनों पक्ष थाना पहुंचे हैं। शिकायत होने पर मामले की जांच कर जो तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। लेकिन तभी कार से उतरकर डाॅक्टर ने जवान के साथ गाली-गलौज करते मारपीट शुरू कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। इसके बाद भी जब डॉक्टर गाली-गलौज करता रहा तो जवान शिकायत करने थाना पहुंचा। जिसके साथ ही डाॅक्टर भी वहां पहुंच गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32jbUww
via IFTTT
No comments