Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

शहर के ही बीच फ्लेक्स उड़कर हाई टेंशन बिजली तार पर गिरा

सरकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए शहर में लगाए गए बड़े बड़े होर्डिंग व फ्लेक्स अब शहरवासियों के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। बुधवार को ऐसे ही नगर पालिका काम्पलेक्स के छत में लगा एक फ्लेक्स उड़कर 11 केवी लाईन के तार में जा गिरा। आसपास बैठे लोगों में अफरा तफरी मच गई। शॉर्टसर्किट नहीं होने से तार नहीं टूटा जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। यह पहली घटना नहीं है। इस जगह पर पिछले ढ़ाई महीने में यह चौथी घटना है। इसके बावजूद लापरवाही पूर्वक यहां फ्लेक्स लगाए जा रहे हैं।
मस्जिद चौक स्थित नगर पालिका काम्पलेक्स के छत में चार दिन पूर्व प्रदेश सरकार की योजनाओं को लेकर बड़ा से फ्लेक्स लगाया गया था। तेज हवा चलने के कारण धीरे धीरे यह फ्लेक्स फट गया और एक ओर झूलने लगा। बुधवार दोपहर तेज हवा चली तो फ्लेक्स पूरी तरह फट गया और निकट से गए हाईटेंशन बिजली तार में आ गिरा। इस दौरान ठीक इसके नीचे गांव देहात से आए सब्जी व अन्य विक्रेता अपने पसरे लगा कर बैठे हुए थे। साथ ही भीड़भाड़ वाला इलाका होने के कारण वहां काफी भीड़ थी। जैसे ही फ्लेक्स तार पर गिरा चिंगारी निकली तो लोग वहां से भागने लगे। काफी देर तक फ्लेक्स खतरे को आमंत्रित करते तार में लटकता रहा। इसकी सूचना बिजली विभाग को दी गई जिसके बाद बिजली बंद कर उक्त फ्लेक्स को वहां से हटाया गया। विदित हो इसके पूर्व 1 जुलाई की शाम को भी इसी तरह फ्लेक्स 11 केवी लाईन में आकर गिर गया था जिससे काफी तेज स्पार्क होने के साथ ही कुछ घंटे के लिए बिजली बंद हो गई थी। इसके पूर्व दो बार और इसी तरह फ्लेक्स तार में गिर चुका है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Flex flies on high tension power wire in the middle of the city


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3k6gpAy
via IFTTT

No comments