Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

बस्तर जिले में 7 दिन में मिले 498 मरीज, संभाग में 286 नए केस, एक और मौत

कोरोना की रफ्तार अब बस्तर जिले में धीरे-धीरे बढ़ने लगी है पिछले 7 दिनों में ही जिले में 498 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। यही नहीं शुक्रवार की सुबह तक जिले में कोरोना संक्रमित होने वालों की संख्या 1922 पहुंच चुकी है और इनमें से करीब 1132 लोग ठीक हो चुके हैं।
इसके अलावा अभी भी जिले में 771 मरीज एक्टिव हैं जो अलग-अलग हॉस्पिटल, कोविड सेंटर और होम आइसोलेशन में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। पिछले 7 दिनों में सबसे ज्यादा मरीज गुरुवार को सामने आए हैं। गुरुवार को एक साथ 131 मरीज मिले इसके अलावा अब तक जिले के करीब 24 लोगों की मौत भी कोरोना के चलते हो चुकी है।
कोविड के इलाज में जुटे डाॅक्टरों का कहना है कि अभी हम पीक में नहीं है अभी स्थिति सामान्य है लेकिन यदि ऐसा ही चलता रहा तो अक्टूबर के मध्य और नवंबर के शुरुआती दौर में हम कोरोना के पीक प्वाइंट में पहुंच जाएंगे। तब इसकी चपेट में आने वाले लोगों को इलाज के लिए बेड उपलब्ध करवाना भी बड़ी चुनौती होगी।

कैंसर पीड़ित कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत
इधर शुक्रवार को मेकॉज के कोविड वार्ड में भर्ती एक कोरोना पॉजिटिव मरीज ने दम तोड़ दिया है। मृतक शहर के संतोषी वार्ड का रहने वाला था और उनकी उम्र 47 साल थी। डाॅक्टरों ने बताया कि मृतक को 17 सितंबर को ही हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था और वे कैंसर की बीमारी से पहले से जूझ रहे थे। इस बीच कोरोना की चपेट में आने के बाद उनकी सेहत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई। इस मौत के साथ ही जिले में अब कोरोना से मरने वालों की संख्या 24 हो गई है। मृतक का अंतिम संस्कार पूरी सुरक्षा के साथ शनिवार को किया जाएगा।

सबसे ज्यादा नारायणपुर में 84 नए मरीज मिले
शुक्रवार को 286 नए मरीज सामने आए हैं। इनमें सबसे ज्यादा 84 मरीज नारायणपुर जिले से मिले हैं। जिनमें जवान से लेकर आम नागरिक तक शामिल हैं। इसके अलावा कांकेर से 57, सुकमा में 60, दंतेवाड़ा में 55, बीजापुर में 30 नए संक्रमित मिले हैं। अब हर दिन इलाके में संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है।

अव्यवस्थाओं की खबरों के बीच कलेक्टर ने नई टीम बनाई अब ये करेंगे मॉनिटिरिंग
कलेक्टर रजत बंसल ने शुक्रवार को बेहतर कोविड प्रबंधन और निगरानी के लिए अफसरों की एक नई टीम बनाई है। जिसमें अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) तोकापाल गीता रायस्त मोबाइल नंबर-9406072852 को डेडिकेटेड कोविड अस्पताल डिमरापाल, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जीआर मरकाम 7746039013, 7987525552 को कोविड केयर सेंटर्स धरमपुरा, कांटेक्ट ट्रेसिंग के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग शैल ठाकुर 9479270443-8770264936 और सैंपलिंग एवं टेस्टिंग के लिए डिप्टी कलेक्टर प्रवीण वर्मा 9424133238 को नोडल अधिकारी बनाया गया है। यह नई जिम्मेदारी लगातार मैनेजमेंट को लेकर आ रही अव्यवस्था की खबरों के बाद दी गई है।

युवोदय वॉलंटियर कर रहे हैं लोगों को कोविड-19 के प्रति जागरूक
कोविड-19 के बढ़ते प्रभाव को नियंत्रित करने एवं वायरस से बचाव के लिए बस्तर जिले के युवोदय वॉलंटियर्स द्वारा शहर के प्रमुख बाजार स्थलों, प्रमुख मार्गों में कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वॉलंटियर लोगों को मास्क, सैनिटाइजर का उपयोग, सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने सहित कोरोना के संबंध में जानकारी दे रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kththY
via IFTTT

No comments