Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

व्यापारियों ने निकाली जागरूकता रैली

ग्राम पंचायत नैमेड़ के व्यापारी संघ ने शनिवार को कोरोना से बचाव एवं रोकथाम के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए जागरूकता रैली निकाली। नैमेड़ के सरपंच ओयाम लच्छू एवं व्यापारी संघ के पदाधिकारियों ने घर-घर जाकर लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने व सैनिटाइजर साथ में रखने एवं भीड़-भाड़ वाली जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मास्क का उपयोग करने कहा।
व्यापारियों ने नैमेड़ में वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लोगों को जागरूक रहने कहा। व्यापारी संघ के अध्यक्ष ताता राव ने कहा कि प्रत्येक शनिवार एवं मंगलवार को नैमेड़ की सभी दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी। सभी दुकानदारों को कोविड-19 के नियमों का पालन करना अनिवार्य है। नैमेड़ की दुकानें सुबह 8 से शाम 5 बजे तक खुली रहेंगी। सभी दुकानदार को अपने-अपने दुकानों में सैनिटाइजर रखना अनिवार्य है। सैनिटाइजर एवं मास्क का उपयोग न करने पर दुकानदारों पर 500 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। इस अवसर पर व्यापारी संघ के सदस्य एवं नैमेड़ के ग्रामीण मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Traders held awareness rally


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3itC0SX
via IFTTT

No comments