Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

शहीद रेंजर की याद में रोपे पौधे

ड्यूटी के दौरान फारेस्ट रेंजर रथराम पटेल की नक्सलियों ने बीजापुर जिले में शुक्रवार को हत्या कर दी। शहीद रेंजर की याद में छत्तीसगढ़ रेंजर्स एसोसिएशन और इंद्रावती बचाओ अभियान के सदस्यों ने शनिवार को पौधरोपण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर इंद्रावती बचाओ अभियान के सदस्य दशरथ ने कहा कि बस्तर नक्सलवाद से पीड़ित है। नक्सलियों द्वारा हिंसा का मार्ग अपनाने की वजह से आज भी सुदूर अंचलों में मूलभूत आवश्यकताओं को पहुंचाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा। बस्तर में शांति की पहल होनी चाहिए।
संपत झा ने कहा कि वन कर्मचारियों की हत्या से स्पष्‍ट हो गया है कि नक्सली सिद्धांतविहीन लुटेरे हैं। नक्सली ऐसी क्रूरतापूर्ण हरकत कर जंगलों में सेवा देने वाले अफसरों का मनोबल तोड़ने का कार्य कर रहे हैं, जिससे जंगलों से लोगों को वनोपजों का लाभ कम से कम मिले और नक्सलियों के लिए हथियार उठाएं। डाॅ. प्रदीप पांडे ने कहा कि यदि वन रक्षकों की सुरक्षा नहीं होगी तो वन कैसे सुरक्षित रहेगा। छत्तीसगढ़ रेंजर्स एसोसिएशन के प्रांतीय संरक्षक उमेश सिंह ने कहा यह समय एकजुटता के साथ रहने का है। नक्सलियों द्वारा किए जा रहे हत्या पर यदि विरोध नहीं किया गया तो नक्सलियों का मनोबल बढ़ेगा, जिससे वनकर्मियों में असुरक्षा की भावना बढ़ेगी। छत्तीसगढ़ रेंजर्स एसोसिएशन पीड़ित परिवार के साथ है।

रेंजर के हत्यारों पर हो कार्रवाई
परिक्षेत्र अधिकारी देवेंद्र सिंह वर्मा ने कहा कि नक्सलियों द्वारा की गई हत्या ह्रदय विदारक है। ऐसे हत्यारों पर उचित कार्रवाई होनी चाहिए। इस मौके पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए 2 मिनट का मौन धारण किया गया। कार्यक्रम में इंद्रावती बचाओ अभियान से दशरथ कश्यप, संपत झा, डाॅ. प्रदीप पांडे, टीके शर्मा हरिवेणु उमाशंकर झा ,वीरेंद्र महापात्र, वन विभाग से छत्तीसगढ़ रेंजर्स एसोसिएशन के प्रांतीय संरक्षक उमेश सिंह, परिक्षेत्र अधिकारी देवेन्द्र सिंह वर्मा, वनरक्षक अमीषा राव, कविता ठाकुर, कमल ठाकुर सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Plants planted in memory of martyr Ranger


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bQfYr9
via IFTTT

No comments