Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

नगर की सड़कों पर गड्ढे ही गड्ढे वाहन से चलना हुआ मुश्किल

नगर के अंदर की सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे नजर आ रहे हैं। गड्ढों के चलते बड़ी वाहनें हिचकोंले खाती चलते हैं। छोटे वाहन चालकों को वाहन चलाने में सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। गड्ढों के चलते कई बार बाइक व साइकिल सवार गिर कर चोटिल भी हो रहे हैं। इसके बाद भी विभाग मरम्मत करने कोई रुचि नहीं दिखा रहा है।
नगर के बाबा शतराम शाह चौक से अंतागढ़ रोड और दल्लीरोड की सड़क सबसे ज्यादा खराब है। सड़क पर कई जगह गड्ढे हो गए हैं। बारिश के समय इन गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क का गड्ढों का पता नहीं चलता है और लोग हादसे का शिकार हो रहे हंै। इससे बाइक, चारपहिया वाहनों में भी खराबी आ रही है। इसके चलते लोग परेशान हैं। सबसे ज्यादा परेशानी अंतागढ़ रोड के बैंक, एटीएम, पेट्रोल पंप के सामने की सड़क को लेकर है। इसकी मरम्मत की मांग लोग लगातार कर रहे है, लेकिन इसका बीच बीच में थूक पालिश कर काम चलाया जा रहा है।
बारिश के कारण सड़क हुई खराब : पीडब्ल्यूडी के एसडीओ महेंद्र कश्यप ने कहा कि बारिश के कारण सड़क खराब हुई है। इसका लगातार मरम्मत करा रहे हंै।
बारिश के बाद सड़क को अच्छी बनाई जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Difficult to walk in a pit vehicle on the streets of the city


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2FvAAbY
via IFTTT

No comments