Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

अब स्वास्थ्य संयोजकों ने शुरू किया उपवास सत्याग्रह, वेतन विसंगति दूर करने की मांग

एनएचएम के संविदा कर्मचारियों के बाद अब स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ भी अपनी मांगें बता रहे हैं। स्वास्थ्य संयोजक बीते करीब दो दशकों से वेतन विसंगति दूर करते हुए 2800 रुपए ग्रेड-पे करने की मांग कर रहे है। संघ के अनुसार कोविड-19 के दौर में काम कर रहे स्वास्थ्य संयोजकों को स्वास्थ्य मंत्री ने विशेष भत्ता देने की घोषणा की थी, जिसे अब तक पूरा नहीं किया जा सका है। इन्हीं मांगों को लेकर उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर उपवास सत्याग्रह शुरू कर दिया है। संघ के प्रांताध्यक्ष टारजन गुप्ता और प्रांतीय सचिव प्रवीण ढीडवंशी ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मचारी कोविड-19 के समय काम कर रहे हैं। बावजूद स्वास्थ्य कर्मचारियों को बर्खास्तगी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में शांतिपूर्वक वे उपवास सत्याग्रह कर रहे हैं। इस दौरान दिनेश पराते, मिर्जा काशीम बेग, हरीश जायसवाल, आरके अवस्थी, रेजिना तिर्की, सरोज बाघमार, रमशिला साहू, सेवती साहू, मो. जहांगीर, प्रकाश सिन्हा सहित अन्य मौजूद थे



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Now health coordinators started fasting satyagraha, demand to remove salary discrepancy


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kSfUdz
via IFTTT

No comments