Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

कोविड सेंटर में जगह नहीं, अपील- घर से न निकलें लोग

लॉकडाउन का पालन कराने पुलिस सख्ती बरत रही है। बेवजह घूम रहे लोगों को समझाकर पुलिसकर्मियों ने गलियों के रास्ते सील किए, ताकि केवल मुख्य मार्ग से ही अतिआवश्यक आवागमन हो सके। हॉस्पिटल और कोविड सेंटर के सभी बेड फुल हो जाने से लोगों को घरों में रहने कहा गया। कोरोना संक्रमण को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा की जा रही सख्ती की सराहना सोशल मीडिया पर हो रही है।
एसडीएम प्रकाश भारद्वाज और तहसीलदार पुष्पराज पात्र की देखरेख में नगर पालिका परिषद द्वारा गरीब बेसहारा लोगों को भोजन एवं खाद्य सामग्री बांटी जा रही है। एसडीएम प्रकाश भारद्वाज ने क्वारेंटाइन सेंटर की व्यवस्था देखी तथा रोगियों को मिलने वाले भोजन को भी परखा। इस विकट परिस्थिति में हॉस्पिटल प्रमुख डाॅ. हक एवं उनकी टीम मरीजों का इलाज करने जुटी हुई है। एईसीएस संस्था के गीतांजली सरकार, प्रदीप गुप्ता, हराधन साहा, विश्वजीत सरकार, आफताब आलम, फिरोज नवाब, गौवंश चिकित्सा एवं नागरिक सेवा संगठन के डूंगर मल सोनी एवं राहुल सेन द्वारा जिला पशुधन उप संचालक अजमेर सिंह कुशवाहा की ओर से कुत्तों को बिस्किट दिए जा रहे हैं।

बचेली में हॉस्पिटल और कोविड सेंटर में सभी बेड फुल इसलिए सख्ती जरूरी
एसआई सिम्हाचलम सहित पुलिसकर्मी विभिन्न वार्डों में लगातार गश्त करते लोगों को अनावश्यक घर से बाहर नहीं निकलने की समझाइश दे रहे। नगर में बंद का वास्तविक असर रविवार को दिखा, जिससे कोरोना संक्रमण में कमी आने तथा प्रसार रुकने में मदद मिलेगी। अस्पताल सहित कोविड सेंटर में सभी बेड फुल हैं इसलिए लॉकडाउन में सख्ती आवश्यक है।

गरीबों के भोजन की व्यवस्था कर रहा प्रशासन
शहर लॉक है ऐसे में गरीब व बेसहारा लोगों की मदद प्रशासन कर रहा है। एसडीएम प्रकाश भारद्वाज के निर्देश पर तहसीलदार पुष्पराज पात्र व नगरपालिका द्वारा गरीबों, बेसहारा को भोजन व खाद्य सामान दिया जा रहा है। इधर एसडीएम खुद कोविड केयर सेंटर की व्यवस्था देखने निकले। कोरोना मरीजों को भेजे जाने वाले भोजन का स्वाद चख रहे व ज़रूरी निर्देश दे रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kNjFRq
via IFTTT

No comments