बुजुर्गों को कोरोना से बचाने में बीजापुर देशभर में अव्वल
नीति आयोग की डेल्टा रैंकिंग में ‘सुरक्षित दादा दादी-नाना नानी’ अभियान में बुजुर्गों पर कोरोना वायरस संक्रमण के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और समाधान दिलाने में बीजापुर जिला देशभर में सबसे आगे रहा।
दरअसल नीति आयोग देशभर में अभियान चलाकर बुजुर्गों को कोविड के संक्रमण से बचाने की मुहिम चला रहा है। इसमें बुजुर्गों से फाेन पर संपर्क कर उनके स्वास्थ्य और दूसरी सुविधाओं की जानकारी दी जा रही है। अभियान में देशभर के 86 जिलों को शामिल किया गया, जिसमें बीजापुर जिला अव्वल रहा है।
सभी के पास फोन नहीं इसलिए घर-घर गई टीम
बीजापुर कलेक्टर रितेश अग्रवाल ने बताया कि जिले में सभी लोगों के पास फोन की उपलब्धता नहीं होने के कारण इस अभियान के लिए एक टीम बनाई गई, जो वृद्धों के साथ-साथ अन्य लोगों को स्वास्थ्य सेवा, पेंशन, राशन सहित अन्य सामान घर-घर जाकर पहुंचाती रही। वहीं कोविड से बचने जागरूक भी किया गया। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक लगभग 31978 बुजुर्गों और अन्य लोगों से फोन से संपर्क 700 से ज्यादा लोगों को समाधान दिला चुके हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mWccBs
via IFTTT
No comments