पर्यटन स्थलों में भ्रमण पर लगाई रोक, इधर लॉकडाउन को लेकर कारोबारी दो धड़े में बंटे
जिले में लॉकडाउन को लेकर कारोबारी दो धड़ों में बंटे नजर आ रहे हैं। तीन दिनों पहले चेंबर ऑफ कामर्स के सदस्यों ने कलेक्टर को एक पत्र सौंप कर लॉक डाउन लगाने की मांग की थी इस बीच सोमवार को मेन रोड सहित कुछ अन्य इलाकों के कारोबारियों ने कलेक्टर को एक पत्र लिखकर लॉकडाउन नहीं लगाने का निवेदन किया है। कारोबारियों दो फाड़ होने के बीच सोमवार को ही बस्तर कलेक्टर रजत बंसल ने एक आदेश जारी कर दिया है। इस आदेश में पर्यटन स्थलों पर भ्रमण पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।
कलेक्टर की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए बस्तर जिले के सभी पर्यटन स्थलों में भ्रमण पर आगामी आदेश तक रोक लगाई गई है। कलेक्टर ने पुलिस विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, वन विभाग, नगरीय प्रशासन विभाग सभी अनुविभागीय दंडाधिकारी, तहसीलदार, पर्यटन विभाग के अधिकारियों, पर्यटन स्थल समिति व प्रबंधन को इस आदेश का पालन तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि इन दिनों इलाके के पर्यटन स्थलों पर जमकर भीड़ जमा हो रही है। यहां सोशल डिस्टेसिंग की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। पर्यटन स्थलों पर लगने वाली भीड़ को लेकर शहर के लोगों ने बस्तर कलेक्टर से इस ओर ध्यान देने का निवेदन किया था। जिसके बाद तत्काल भ्रमण पर रोक वाला आदेश जारी कर दिया गया है। इधर लॉकडाउन का विरोध करने वाले कारोबारियों ने कलेक्टर को जो पत्र लिखा है।
लॉकडाउन के विरोध में जो कारोबारी उन्होंने सुझाये प्रशासन को लॉक नहीं तो क्या करना चाहिए
इधर लॉकडाउन का विरोध करने वाले कारोबारियों ने कलेक्टर को जो पत्र लिखा है उसमें लॉकडाउन नहीं तो कोरोना की चेन को रोकने के लिए क्या विकल्प हो सकते हैं इसे बताया गय है। मेन रोड में दुकान चलाने वाले कमल चांडक ने बताया कि लॉकडाउन समस्या का समाधान नहीं है उन्होंने कहा कि सबसे पहले पर्यटन स्थल पर लगने वाली भीड़ को रोका जाये, इसके अलावा शोक सभा, श्रद्धांजलि सभा सहित हर आयोजनों के लिए सख्त गाइडलाइन बने और उसका पालन हो, दुकानों में सेनेटाइजर और सोशल डिस्टेसिंग का पालन हो, सप्ताह में अवकाश वाले दिन लॉकडाउन और कफ्र्यू के जैसा इसका पालन हो इसके अलावा भी कलेक्टर को भेजे गये पत्र में कई अन्य सुझाव सुझाये गये हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32OJqdZ
via IFTTT
No comments