Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

बस्तर में बीते साल 24 जवान शहीद, दी गई श्रद्धांजलि

कंगोली के 5वीं बटालियन में बुधवार को पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान साल 2019-20 में जिले में शहीद हुए 24 पुलिसकर्मियों के साथ ही देशभर के कुल 264 शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। यहां पुलिस अफसरों सहित जनप्रतिनिधियों ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। वहीं शहीद जवानों के परिजनों को सम्मानित भी किया गया और उनकी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन भी दिया। इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बस्तर में शांति की स्थापना के लिए पुलिस के अफसर-कर्मियों के समर्पित होकर काम करने की बात कही है। इस दौरान महापौर सफीरा साहू, मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एमआर निषाद, कलेक्टर रजत बंसल, एसपी दीपक झा, एसपी कोंडागांव सिद्धार्थ तिवारी, सेनानी धर्मेंद्र गर्ग आदि मौजूद थे।

हाईस्कूल में पढ़े शहीद जवानों को किया याद, नमन भी किया
शहर के बस्तर हाईस्कूल में पुलिस स्मृति दिवस पर संस्था के भूतपूर्व छात्रों, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपनी शहादत दे दी, उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान संस्था के प्राचार्य बीएस रामकुमार ने विद्यालय से पढ़कर पुलिस में शामिल हुए शहीद आरक्षक संतोष यादव, शंकरप्रसाद जोशी, अमित नेताम, फुल्ली बरदैय्या, बनसिंह मरकाम, सुंदर नेताम, अजय शर्मा सहित देशभर में शहीद हुए जवानों को श्रद्धाासुमन अर्पित किए। इस दौरान संस्था के शिक्षकगण मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
24 soldiers martyred in Bastar last year, paid tribute


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34gvUAM
via IFTTT

No comments