30 गाड़ियों के कांच तोड़ने वाला नशेड़ी युवक गिरफ्तार
शहर के अलग-अलग इलाकों में गाड़ियों के कांच तोड़ने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक ने पुलिस को घटना के संबंध में कुछ नहीं बताया बस उसने इतना कहा कि वह नशे में था और कब कहां कैसे क्या हो गया इसकी जानकारी उसे नहीं है।
दरअसल सोमवार की रात शहर के अलग-अलग सड़कों पर खड़ी 30 से ज्यादा गाड़ियों के कांच टूट गए, अचानक ही रात में कांच टूटने के बाद दूसरे दिन लोगों में रोष फैल गया। पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया। टीआई एमन साहू को जिम्मेदारी दी गई। सीसीटीवी फुटेज खंगलाने पर आरोपी की पहचान हुई। फिर गीदम नाका निवासी उमाशंकर गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है।
गाड़ी में निकले तलवार और राड से कांच तोड़े
आरोपी उमाशंकर गुप्ता पेशे से ड्राइवर है वह स्कार्पियो गाड़ी में ड्राइवरी करता है। रात में उसने काम खत्म करने के बाद शराब पी फिर तलवार और लोहे की राड लेकर शहर की सड़कों पर निकल गया। रास्ते में वह ड्राइवर साइड पर खड़ी गाड़ियों का कांच तोड़ता रहा। इस बीच एक होटल के सीसीटीवी कैमरे में घटना रिकॉर्ड हो गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3od2Py7
via IFTTT
No comments