खदान में भरे पानी में डूबा 5 साल का बच्चा
शहर के अंदर तेतरकुटी इलाके में गिट्टी खदान के गड्ढे में डूबने से एक 6 साल के बालक की मौत हो गई है। बोधघाट पुलिस के अनुसार मंगलवार की देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि 5 साल का मासूम सुरेंद्र यादव सुबह से लापता है। इसके बाद खोजबीन की शुरूआत हुई तो सुरेंद्र के दोस्त ने बताया कि वे लोग सुबह खदान की तरफ घूमने गये थे और सुरेंद्र उसी खदान के गड्ढे जिसमें पानी भरा है में गिर गया है।
इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो वहां सुरेंद्र के चप्पल मिले। चप्पल मिलते ही गोताखोरों की टीम को गड्ढे में उतारा गया तो वहां से सुरेंद्र का शव मिला।
तालाब ने खाई का रूप लिया, गड्ढा पाटा ही नहीं
जिस गड्ढे में डूबकर छह साल के मासूम की मौत हो गई है वहां यह गड्ढा गिट्टी निकालने के लिए खुदाई के चलते हुआ है। यहां रहने वाले लोगों ने बताया कि कोरोनाकॉल से पहले इस खदान से गिट्टी निकालने का काम जारी था कोरोनाकाल के बाद खुदाई का काम बंद पड़ा है। जिस स्थान में खुदाई की जा रही है उससे सटा एक पुराना तालाब है संभवत यह भी खुदाई के चलते ही तालाब बना था। इसके बाद खदान मालिक लगातार इस इलाके में खुदाई करवा रहा था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35pRGBi
via IFTTT
No comments