इस साल देश के 264 जवान हुए शहीद, दी गई श्रद्धांजलि
छग सशस्त्र बल की 9वीं वाहिनी द्वारा कारली में बुधवार को पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। एसपी अभिषेक पल्लव ने कहा 21 अक्टूबर 1959 लद्दाख के हॉटस्प्रिंग क्षेत्र में सब इंस्पेक्टर करम सिंह के नेतृत्व में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 10 जवानों की पेट्रोलिंग पार्टी पर चीनी सेना द्वारा एंबुश लगाकर आक्रमण किया गया था। जिसमें सीआरपीएफ के 10 जवान शहीद हुए थे। तभी से उन वीर सपूतों के स्मरण में भारतीय पुलिस, पुलिस स्मृति दिवस मनाया जा रहा है। इस वर्ष भी देश में 1 सितंबर 2019 से 31 अगस्त 2020 तक पुलिस के 264 जवान शहीद हो चुके हैं। जिसमें छग के 25 सपूत भी शामिल हैं। कार्यक्रम के अंत में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई । कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष पायल गुप्ता, उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह, जनपद सदस्य लक्ष्मीनाथ यादव, कलेक्टर दीपक सोनी, एएसपी उदय किरण आदि मौजूद थे।
नारायणपुर में हुई परेड और शहीदों को किया गया याद
नारायणपुर में पुलिस स्मृति दिवस‘ के अवसर पर रक्षित केन्द्र नारायणपुर में शहीद परेड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत कलेक्टर अभिजीत सिंह और एसपी मोहित गर्ग ने दीप प्रज्वलित कर की । इस दौरान जनप्रतिनिधियों से लेकर अफसरों ने शहीद जवानों को श्रद्घांजलि दी । जवानों ने परेड कर एसपी को सलामी। शहीद परिवार के सदस्यों को श्रीफल एवं कंबल भेट कर सम्मानित किया गया। शहीद परेड के बाद रक्षित केंद्र के सभाकक्ष में कलेक्टर , एसपी और जिपं सीईओ ने शहीद परिवार के सदस्यों से भेंट कर उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी लेकर उसे जल्द से जल्द दूर करने की बात कही।
कोंडागांव में शहीद को दी गई श्रद्घांजलि
शहीद स्मृति दिवस के मौके पर अधिकारियों व जवानों ने शहीद जवान शिवलाल नेताम को श्रद्घांजलि दी गई । इस दौरान उनके नाम से पौधे भी लगाए गए। ज्ञात हो कि नेताम सीआरपीएफ की 116 वीं बटालियन के जवान थे जो 7 अप्रैल को अनंतनाग में शहीद हो गए थे। इस दौरान कमाडेंट सुनील कुमार और, उप कमाडेंट जसविंदर सिंह , सरपंच वीर सिंह तथा शहीद परिवार के सदस्य मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35nclpO
via IFTTT
No comments