Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

पीएम कराने भटकते रहे, 28 घंटे बाद स्वीपर आया तब हुआ

करकाझार जंगल में बांस काटने जंगल गए पुड़ोमिचगांव के बुजुर्ग की सर्प डसने से मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम के लिए दुर्गूकोंदल अस्पताल भेजवाया। परिजन शव का पीएम कराने अस्पताल पहुंचे, लेकिन अस्पताल में स्वीपर नहीं होने से उन्हें 28 घंटों तक पीएम के लिए भटकते रहना पड़ा।
पुड़ोमिचगांव निवासी जुगरूराम (60) बांस काटने 17 अक्टूबर की सुबह जंगल गया हुआ था। इसी दौरान सर्प के डसने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम के लिए शव को दुर्गूकोंदल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। यहां स्वीपर के अभाव के चलते पीएम नहीं किया गया। परिजन 28 घंटों तक पीएम का इंतजार करते रहे। ग्रामीण व लोग आक्रोशित हुए तो आनन-फानन में पखंाजूर से स्वीपर बुलाकर डॉक्टरों ने पीएम कराया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2H2Ui04
via IFTTT

No comments