छेड़छाड़ कर मोबाइल छीनने का आरोपी रायपुर में पकड़ा गया
शहर के सुभाष वार्ड में जुलाई माह में युवक द्वारा घर में घुसकर युवती के साथ छेड़छाड़ की गई थी। विरोध करने पर युवक, युवती से मारपीट करते हुए मोबाइल छीन फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी को रायपुर के मठपुरैना से पकड़ा है।
मिली जानकारी के अनुसार 13 जुलाई को सुभाष वार्ड की 16 वर्षीय नाबालिग के साथ रायपुर मठपुरैना के युवक आसिफ खान (20)पिता अजीम ने घर की दीवार फांदकर युवती को चाकू दिखाकर छेड़छाड़ करने लगा। इस पर युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने युवती से मारपीट की और उसका मोबाइल छीन कर वहां से फरार हो गया। युवती ने आरोपी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू की। रायपुर से मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम 17 अक्टूबर को रायपुर पहुंची और आरोपी को पकड़ा। उसके पास से मोबाइल व वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया गया है। कोर्ट के आदेश से पुलिस ने युवक को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3o6mD63
via IFTTT
No comments