64 नए केस मिले, इनमें शहर में सिर्फ 1 ही, एडगुड़ कैंप में 16 जवान पॉजिटिव
रविवार को जिले में 64 मरीज पाए गए। इसमें दुर्गूकोंदल के एडगुड़ सीएएफ कैंप में 16 जवानों को एक साथ फिर पॉजिटिव पाया गया है। इसके पहले भी लगातार कैंप में जवान पॉजिटिव पाए जाते रहे हैं। हालांकि संख्या बढ़ने से कैंप में हड़कंप जरूर मचा हुआ है। लेकिन जवान पूरी हिम्मत के साथ सोशल डिस्टेंसिंग रखते हुए अपनी ड्यूटी पर तैनात है।
दुर्गूकोंदल के गांव एडगुड़ कैंप में इसके पूर्व भी जवान के पॉजिटिव पाए जाने के बाद अन्य सभी जवानों की जांच की गई थी। जिनमें अधिकांश लोगों की रिपोर्ट अब तक नहीं आई है। एडगुड़ कैंप में पिछले 9दिन में 38 जवान पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। रविवार को जिन जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई उन सभी को कैंप में रख कर ही इलाज किया जा रहा है। जवानों के अनुसार कैंप में सोशल डिस्टेसिंग व अन्य नियमों का पूरा पालन किया जा रहा है।

चारामा और नरहरपुर में कोराना ने बढ़ाई रफ्तार
मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि अब तक जिले के चारामा व नरहरपुर विकासखंड में कोरोना के मरीज काफी कम पाए जा रहे थे। पिछले तीन दिन से दोनों विकासखंड में लगातार कई गांव में मरीज मिल रहे हैं। रविवार को नरहरपुर में 14 व चारामा में 15 पॉजिटिव पाए गए हैं।
शहर में एक ही नया केस मिला, इससे राहत
लंबे समय बाद रविवार को कांकेर शहर में मात्र एक पॉजिटिव मरीज पाया गया। शीतलापारा निवासी रिटायर्ड बिजली कर्मचारी की पत्नी को पॉजिटिव पाया गया है। लेकिन महिला में कोरोना के कोई लक्षण नहीं है। महिला की स्थिति सामान्य होने के कारण उसे घर में होम आइसोलेशन में रखा गया है।
जेपरा, रावस में एक ही परिवार में कई पॉजिटिव
चाराम के गांव जेपरा में रविवार को एक साथ 6 लोगों को पॉजिटिव पाया गया है। जिसमें एक परिवार में तीन तथा दूसरे परिवार में तीन पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं भानुप्रतापपुर के कुर्री में मिले 5 पॉजिटिव में 4 एक ही परिवार के हैं। नरहरपुर के राव में मिले 4 पॉजिटिव में 3 एक ही परिवार के हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Hc7XS2
via IFTTT
No comments