Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

नगर पालिका बनाती जा रही काॅम्प्लेक्स, इधर पहले से बने को कोई पूछ नहीं रहा

नगर पालिका की ओर से शहर में काॅम्प्लेक्स के बाद कॅाम्प्लेक्स बनाए जा रहें हैं, लेकिन इसका किस तरह उपयोग किया जाएगा इसकी प्लानिंग नहीं होने से शहर में बने काम्प्लेक्स खाली पड़े हैं। वहीं कई भवन तो अब कंडम हो रहे हैं।
ऐसा ही मुख्यमंत्री स्वालंबन योजना के तहत नगरपालिका ने महिला समूह को एक भवन मिला है, लेकिन इस भवन का उपयोग ही नहीं हो रहा है। अब इस भवन में नगर पालिका के एक ठेकेदार द्वारा निर्माण सामग्री रखा जा रहा है। इसी तरह से मुख्यमंत्री स्वालंबन योजना के अंतर्गत 13 दुकानें भी बनाई गई है। लेकिन इनमें से एक भी भवन का उपयोग नहीं हो पा रहा है।
दूध नदी काॅलोनी जाने के मार्ग में महिला समृद्धि बाजार में मुख्यमंत्री स्वालंबन योजना के अंतर्गत सिंहवाहिनी समूह को एक भवन 10 वर्ष पहले आंबटित किया गया था। इसमें महिला समूह आचार, पापड़ व अन्य सामग्री बनाती थी। समूह की महिला सदस्यों को सामग्री बनाकर बिक्री करना था, लेकिन शुरू में महिलाएं सामग्री का निर्माण कर ही थी। कुछ समय बाद समूह ने काम बंद कर भवन में ताला लगाया दिया। इसके बाद इसका उपयोग नहीं हो रहा है।
अब ठेकेदार के उपयोग के लिए काम आ रहा भवन: नगरपालिका के एक ठेकेदार द्वारा इस खाली भवन का उपयोग निर्माण सामग्री करने के लिए किया जा रहा है। इस भवन में तीन कमरे हैं, लेकिन भवन पूरी तरह से ठेकेदार के उपयोग के लिए काम आ रहा है।

मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के बने 13 भवन हुए बेकार
नगरपलिका बिना प्लानिंग के शहर में लगातार काम्प्लेक्स का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन पहले से बने काम्पलेक्सों का क्या उपयोग होगा इसको लेकर किसी प्रकार की प्लांनिग पालिका के पास नहीं है। इसी तरह नगरपालिका ने 2008 में दूधनदी कॉलोनी रोड में मुख्यमंत्री स्वालंबन योजना के तहत 13 दुकानों का निर्माण कराया। लेकिन इस काम्प्लेक्स में एक भी दुकान का उपयोग नहीं हो रहा है। इसके चलते काम्प्लेक्स कंडम हो रहा है। पालिका ने दुकानों के आबंटन के लिए एक बार प्रयास किया, इसके बाद कोई पहल नहीं हुई।

काॅम्प्लेक्स लेने तैयार नहींं
बताया जा रहा है कि कांकेर नगर पालिका को पहले बाजार को व्यवस्थित करना चाहिए। फिर काम्प्लेक्स व अन्य निर्माण किया जाना चाहिए। बिना बाजार लगे कोई भी काम्प्लेक्स लेने तैयार नहीं होता। जो भी काम्प्लेक्स लिए हैं वे सिर्फ इसका गोदाम के लिए उपयोग कर रहे हैं।

दुकानों का आबंटन क्यों नहीं हुआ इसकी जानकारी लेता हूं
कांकेर नगरपालिका के सीएमओ दिनेश यादव ने कहा यदि महिला समूह को भवन मिला है, तो उक्त भवन में ठेकेदार का सामान नहीं रहना चाहिए। 13 दुकान अभी तक किस कारण से आंबटित नहीं किए गए हैं और खाली पड़े हंै। इस संबंध में जानकारी लिया जाएगा। शहर में काम्प्लेक्स की पूरी जानकारी ली जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Complex being made municipality, no one is asking for pre-built here


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lYNLSD
via IFTTT

No comments