दैनिककर्मी दूसरे दिन भी भूख हड़ताल पर
दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का भूख हड़ताल दूसरे दिन जारी रहा। कर्मचारी काम में वापस रखने की मांग को लेकर डटे हुए हैं। वरूण देवदास, गोवर्धन नरेटी ने बताया कोरोना संक्रमण के समय लोगों को रोजी मजदूरी कार्य की लाले पड़ गई है। ऐसे हालात में हमें हटाकर भूखे मरने के लिए छोड़ दिया गया है।
हमारी मांग है कि हमें काम पर पुन: रखा जाए अन्यथा हमारी भूख हड़ताल जारी रहेगी। इसकी जिम्मेदारी वन विभाग और माइंस की होगी। वहीं वन विभाग के एसडीओ पी सिंह, रेंजर देवलाल दुग्गा, थाना प्रभारी अजय साहू, पीएस पाथर, श्रीराम बघेल, अशोक जैन, विजय पटेल धरना स्थल पहुंचकर पंचनामा बनाया है। इसमें वन विभाग के एसडीओ और रेंजर ने हड़ताली कर्मचारियों से कहा हाहालद्दी के माइंस में लकड़ी कटाई कार्य में सहयोग कर रहे थे, लेकिन बजट के अभाव में मौखिक रूप से कार्य से पृथक किया गया है। बजट मिलने पर पुन काम पर रखा जाएगा। उन्हें हाहालद्दी के मोनेट इस्पात एंड एनर्जी लिमिटेड माइंस में लकड़ी कटाई कार्य में सहयोग करने को कहा गया, लेकिन हड़ताली कर्मचारी हाहालद्दी के माइंस में ही काम पर रखने के लिए अड़े हुए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37dRKH0
via IFTTT
No comments