Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

सिर्फ प्रतीक्षालय में आ रहा नेटवर्क, वहीं किताब लेकर जुट रहे छात्र

ऐसे कई गांव हैं जहां नेटवर्क समस्या के कारण छात्र-छात्राओं को आनलाइन पढ़ाई में काफी दिक्कत आ रही है। ग्राम मुरडोंगरी में एक साल से टावर लगा है, लेकिन इसके बाद भी गांव में नेटवर्क नहीं होने की समस्या बनी हुई है और स्कूल, कॉलेज के छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन पढ़ाई में दिक्कत आ रही है। कुछ छात्र तो सड़क किनारे प्रतीक्षालय में ऑनलाइन पढ़ाई करने के लिए जाते हैं।
ग्राम मुरडोंगरी में एक साल से प्राइवेट कंपनी का टावर लगा है, लेकिन टावर चालू हालत में नहीं है और ग्राम मूरडोंगरी के साथ मलडबरी, किरगोली में नेटवर्क नहीं होने की शिकायत बनी हुई है। इस वर्ष स्कूल, कॉलेज नहीं लग रही है। स्कूली छात्र-छात्राएं दो बार प्रशासन से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का निराकरण नहीं हुआ है। छात्रों का कहना है कि स्कूल शुरू करवा देना चाहिए। 12 वीं के महंत नेताम, पंकज जैन ने कहा हमारे पास मोबाइल की व्यवस्था हो गई है, लेकिन टावर होने के बाद भी नेटवर्क नहीं है। इससे घर में नेटवर्क नहीं रहता है और प्रतीक्षालय में जाकर पढ़ाई करना पड़ता है। 11 वी के बसंत श्रीवास, प्रसुन जैन ने कहा घर में नेटवर्क नहीं होने से पढ़ाई को लेकर काफी दिक्कत हो रही है। इससे अच्छा कोविड नियम का पालन करते हुए स्कूल खोल देना चाहिए। बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र उज्जवल कुलदीप ने कहा कि कॉलेज में भी पढ़ाई ऑनलाइन से हो रही है और गांव में नेटवर्क की समस्या रहती है। प्रतीक्षालय में जाकर पढ़ाई करते हैं, लेकिन कई बार बारिश होने पर जा नहीं पाते हैं। पालक निर्मल दुग्गा ने कहा कि उसका पुत्र 11 वी में पढ़ाई कर रहा है, लेकिन नेटवर्क नहीं होने से पढ़ाई को लेकर दिक्कत आ रही है।

ग्राम बागोडार व नारा में भी समस्या
ग्राम नारा में भी टावर लगा है, लेकिन ग्राम नारा के साथ बागोडार में नेटवर्क कई बार अच्छा नहीं रहता है। बागोडार में तो नेटवर्क की ज्यादा समस्या बनी हुई है। इससे पढ़ाई को लेकर दिक्कत बनी रहती है। ग्राम बागोडार के 12 वीं के मगेंद्र साहू ने कहा घर में कई बार नेटवर्क नहीं दिखाई देता है। जिससे घर से बाहर निकलकर पढ़ाई करना पड़ता है। 10 वीं की छात्रा गीतांजली साहू, गौरव साहू, 9 वी की छात्रा रागिनी साहू ने कहा घर के अंदर नेटवर्क की समस्या होने पर छत में जाकर पढ़ाई करते हंै। नारा की 12 वीं की छात्रा रूपेश्वरी सिन्हा, 10 वी की मेघा सिन्हा ने कहा कई बार नेटवर्क की समस्या बनी हुई है, जिससे पढ़ाई को लेकर काफी दिक्कत होती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Network is coming to the waiting room only, students are gathered with the book


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lYQOu5
via IFTTT

No comments