Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

बस्तर में भारी वर्षा, राजधानी में भी बौछारें; आज भी बारिश की संभावना

प्रदेश के कुछ हिस्सों में पिछले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश हुई। कहीं-कहीं पर हल्की से मध्यम वर्षा भी रिकार्ड की गई। गुरुवार को भी दिन में कुछ जगहों पर हल्का पानी गिरा। मौसम विज्ञानियों ने शुक्रवार को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा और कहीं-कहीं पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। मध्य भारत सहित देश के दक्षिण और पश्चिमी हिस्से में बारिश की गतिविधियां इन दिनों तेज हैं। वहां भारी बारिश के कारण छत्तीसगढ़ में भी समुद्र से नमी आ रही है।

पिछले 24 घंटे के दौरान बस्तर के लोहंडीगुड़ा में सबसे ज्यादा 110 मिमी पानी बरस गया। ओरछा में 60 और कोंडागांव में 40 मिमी वर्षा हुई। नाराणयपुर में 30, अंतागढ़, पखांजूर, बस्तर, मानसून में 20 तथा अन्य कई जगहों पर हल्की वर्षा हुई। मौसम विज्ञानियों के अनुसार दक्षिण मध्य महाराष्ट्र और उससे लगे दक्षिण कर्नाटक के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र है। साथ ही एक द्रोणिका पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी से पूर्व-मध्य अरब सागर तक 18 डिग्री उत्तर अक्षांश के आसपास स्थित है। यही नहीं, मध्य ट्रोपोस्फेरिक (क्षोभमंडल) लेवल तक चक्रीय चक्रवती घेरा है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार क्षोभमंडल पृथ्वी के वायुमंडल का सबसे निचला हिस्सा है। इसी परत में आर्द्रता, जलकण, धूलकण और धुंध जैसी मौसमी घटनाएं होती हैं। यह पृथ्वी की वायु का सबसे घना भाग है और पूरे वायुमंडल के द्रव्यमान का 80% हिस्सा इसमें मौजूद है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2H9jjX3
via IFTTT

No comments