Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

10 दिन में शहर के अंदर एनएच की करें मरम्मत

शहर के अंदर एनएच का हाल जानकर कलेक्टर महादेव कावरे ने हाइवे के अधिकारियों को फटकार लगाई और दस दिन के भीतर शहर की सड़कों का सुधारने कहा।
कलेक्टर बुधवार को शासन की योजनाओ के तहत चल रहे अनेक कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे थे। वे महिला स्वसहायता समूह द्वारा बनाए जा रहे वेल्डिंग शेड के अलावा गौठान, गोबर से लकड़ी बनाना एवं अंग्रेजी माध्यम स्कूल की शुरुआत को लेकर जिले का दौरा कर रहे थे। उन्होंने यहां के सिविल हॉस्पिटल का भी निरीक्षण किया, जहां बीएमओ को साफ-सफाई के अलावा मरीजों की चिकित्सा सेवा में किसी प्रकार की कोताही ना बरतने की हिदायत दी है। यहां के रेस्ट हाउस पहुंचते ही कलेक्टर की स्थानीय नागरिकों से मुलाकात हुई, जिसमें उन्होंने शहर के अंदर की खराब सड़कों के संबंध में जानकारी दी। नागरिकों ने कहा कि खराब सड़कों से उड़ने वाली धूल को लेकर अब शहर के लोग काफी परेशान हो चुके हैं। कलेक्टर महादेव कावरे ने नागरिकों की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए एनएच विभाग के एसडीओ एवं उपयंत्री को दस दिवस के भीतर शहर की सड़कों में मरम्मत का काम पूरा कराने की हिदायत दी है।

सीएमएचओ बने डॉ. सुथार को वापस भेजने की मांग
कलेक्टर महादेव कावरे के शहर आगमन पर नागरिकों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. पुरुषोत्तम सुथार की सेवा शहर में पुनः चालू करने की मांग की। शहर के नागरिक अनिल मित्तल, सुनील अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, संजय लोहिया, अवधेश गुप्ता ने सिविल हॉस्पिटल में अनुभवी चिकित्सकों की कमी का हवाला देकर डॉ. पुरुषोत्तम सुथार को महीने के दो दिन पत्थलगांव में सेवा देने की दरख्वास्त लगाई, कलेक्टर ने कोरोना संक्रमण के काम का हवाला देकर कलेक्टर ने ऐसा नहीं कर पाने की बात कही।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Repair NH within city in 10 days


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34ZkUYE
via IFTTT

No comments