Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूल जाने का रास्ता बंद

दो साल पहले जिला प्रशासन ने सभी विकासखंडों में दो स्कूलों को इंग्लिश मीडियम स्कूलों में बदला था। जशपुर विकासखंड के बघिमा प्राथमिक शाला को आदर्श इंग्लिश मीडियम स्कूल बनाया गया है। स्कूल का बेहतर संचालन भी हो रहा है, पर अब इस स्कूल तक जाने के लिए सड़क नहीं मिल रही है। जिस जमीन से होकर छात्र व शिक्षक स्कूल पहुंचते हैं, उस जमीन को गांव के एक व्यक्ति द्वारा जेसीबी से खोद दिया है, जिससे स्कूल आने-जाने का रास्ता बंद हो गया है। स्कूल जाने के लिए एक और रास्ता है वह भी निजी जमीन से होकर गुजरता है। यदि स्कूल के लिए रास्ता नहीं मिला तो स्कूल बंद करने की नौबत आ सकती है। इसे लेकर स्कूल के शिक्षकों ने मंगलवार को कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा है।
कलेक्टर महादेव कावरे को सौपें ज्ञापन में इस स्कूल पदस्थ शिक्षक रवि गुप्ता,एलन साहू,सीमा गुप्ता ने बताया कि दो दिन पूर्व बस्ती के मुख्यमार्ग से स्कूल की ओर आने वाले मार्ग पर एक स्थानीय ग्रामीण ने जेसीबी चलाकर गड्ढा खोद दिया है। इससे स्कूल पहुंचने का रास्ता पूरी तरह से बाधित हो गया है।

दो साल से संचालित हो रही है इंग्लिश क्लास
बघिमा के प्राथमिक स्कूल में 2018 से सीबीएसई बोर्ड के इंग्लिश मीडियम स्कूल का संचालन हो रहा है। शिक्षक एलन साहू ने बताया कि पहली से तीसरी तक अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाया जा रहा है। एक कक्षा को हिंदीं से अंग्रेजी माध्यम में अपग्रेड किया जा रहा है। यह स्कूल नवाचार के लिए चर्चित है, पर बुनियादी सुविधाओं की कमी समस्या बन गई है। प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक स्कूल के शिक्षक,लंबे अर्से से बाउंड्रीवाल की मांग कर रहे हैं पर जनप्रतिनिधि व अधिकारियों से सिर्फ आश्वासन ही मिला है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Way to go to Government English Medium School closed


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32ec9sh
via IFTTT

No comments