Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

12 नए कोरोना पॉजिटिव मिले 42 लोग ठीक होकर घर लौटे

जिले में कोरोना के रोजाना नए मरीज सामने आ रहे हैं। बुधवार को जिले में 12 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई है, जिसमें पत्थलगांव से 4, बगीचा, कुनकुरी, लोदाम और जशपुर से 2-2 केस व फरसाबहार 1 केस है। इसके अलावा बुधवार को 42 मरीजों के स्वस्थ होने पर उन्हें डिस्चार्ज किया है, जिसमें कोविड केयर सेंटर कुनकुरी से 3, होम आइसोलेशन से 39 मरीज हैं। होम आइसोलेशन में अब तक 440 पाॅजिटिव मरीजों को डाॅक्टर की निगरानी में रखा है, जिसमें अब तक 346 लोग रिकवर हो चुके हैं। स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर 25 मरीज को उच्चतम निगरानी के लिए हायर सेंटर रैफर किया गया है और 69 मरीज अभी निगरानी (ट्रीटमेंट) में हैं। बुधवार को जिले में आज कुल 622 व्यक्तियों का कोविड-19 जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं, जिसमें 452 व्यक्तियों की रैपिड एंटीजन टेस्ट किट से जांच में 8 पाॅजिटिव पाए गए तथा 91 सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए रायगढ़ भेजे गए तथा 79 ट्रूनेट सैंपल लिए गए हैं। जिले में अब तक कुल 55 हजार 780 सैंपल कलेक्ट कर जांच किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eqXRt2
via IFTTT

No comments