Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

वुडन कोर्ट पर जुंबा डांस, खिलाड़ी नाखुश

शहर के जयस्तंभ चौक में स्थित प्रदेश के पहले वुडन इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो गई है। जिला प्रशासन लाखों की लागत से कोर्ट की मरम्मत कराने के बाद उसे जुंबा डांस के लिए देने पर शहर के युवा खिलाड़ियों ने नाराजगी जाहिर की है। इन युवाओं ने स्टेडियम के बेजा इस्तेमाल से स्टेडियम के कीमती वुडन फ्लोर को हो रहे नुकसान पर भी चिंता जाहिर की है।
खिलाड़ियों ने जुंबा डांस क्लास के लिए अलग से व्यवस्था कर स्टेडियम को युवाओं को खेल अभ्यास के लिए पुन: उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को ज्ञापन सौंपने का निर्णय भी लिया है। युवा खिलाड़ी शुभम यादव, विवेक गुप्ता, दिव्यानी, मोहित शर्मा और एहसान अंसारी ने बताया कि जशपुर का इंडोर बैडमिंटन कोर्ट, छत्तीसगढ़ का पहला वुडन बैडमिंटन कोर्ट है। इस कोर्ट में शहर के बड़े अधिकारियों से लेकर खिलाड़ी अभ्यास करते रहें हैं। 2019 में जिला प्रशासन ने खनिज न्यास निधि मद के सहयोग से लगभग 24 लाख रुपए की लागत से इस इंडोर स्टेडियम का मरम्मत और नवीनीकरण कराया है, लेकिन नवीनीकरण का कार्य पूरा होते ही इसे बैडमिंटन खिलाड़ियों से छिनकर महिलाओं के जुंबा क्लास संचालन के लिए सौंप दिया गया है।

पीडब्ल्यूडी ने अब तक हैंडओवर नहीं किया
"स्टेडियम के मरम्मत का कार्य पीडब्लयूडी विभाग के द्वारा दिया गया है,मरम्मत के बाद इसे नगर पालिका को नहीं सौपा गया है।''
-बसंत बुनकर,सीएमओ नगर पालिका



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Zumba dance on wooden court, player unhappy


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3oUvzMm
via IFTTT

No comments