मवेशियों से भरा ट्रक पकड़ा, 4 गिरफ्तार
जिले के तपकरा पुलिस ने ईब नदी चिट्का पुल के पास से गौवंश से भरा एक ट्रक पकड़ा है। ट्रक डभरा कि ओर से आ रहा था। तपकरा थाना प्रभारी वंश नारायण शर्मा ने बताया कि गौवंश को तस्करी के लिए ले जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर घेराबंदीकर पुलिस की टीम दिनेश्वर यादव, सुभाष पैंकरा, रिझन राम भगत, विष्णु यादव, मुकेश साय के साथ ट्रक को पकड़ लिया गया। ट्रक क्रमांक जेएच 19 ए 2388 से 34 नग बैल, बछिया एवं गाय को बरामद किया है। गौ तस्करी के मामले में झारखंड के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें एक नाबालिग है।
थाना प्रभारी ने बताया कि मवेशियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया एवं विवेचना के दौरान पाया कि पकड़े गए आरोपियों में से एक की उम्र 17 वर्ष है, जो नाबालिग है तथा उसे पैसे का प्रलोभन देकर लाया गया था, वहीं आरोपी कादिर अंसारी पिता सबरुउद्दीन अंसारी एवं शमशाद अंसारी पिता सिद्दीक अंसारी निवासी ख्वाजा गुलजार नगर वार्ड क्र. 1 लोहरदगा एवं सज्जाद अंसारी पिता इसराफिल अंसारी निवासी नगड़ी रांची को हिरासत में लेकर जेल भेजा गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35XWSMY
via IFTTT
No comments