प्रयास आवासीय स्कूल की नौवीं में प्रवेश के लिए 217 स्टूडेंट्स ने दिलाई परीक्षा
शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए परीक्षा हुई। परीक्षा केंद्र में कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन किया गया। केंद्र के मुख्य द्वार पर सभी विद्यार्थियों का थर्मल स्कैनिंग एवं सैनिटाइजेशन के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। परीक्षा के दौरान भी सभी विद्यार्थियों ने मास्क के उपयोग सहित सोशल डिस्टेंस के नियमों का पालन किया। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त के आकांक्षा त्रिपाठी, प्राचार्य प्रयास मनोज सोनी सहित सहायक आयुक्त कार्यालय के अन्य कर्मचारियों ने सफलता पूर्वक परीक्षा में अपना योगदान दिया। सहायक आयुक्त से मिली जानकारी के अनुसार प्रयास विद्यालय में प्रवेश के लिए पूरे राज्य में परीक्षा हुई। जशपुर जिले में सिर्फ 1 सेंटर बनाया गया था। उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए कुल 341 आवेदन में 217 विद्यार्थी परीक्षा केन्द्र में उपस्थित हुए। इनमें 100 सीटों पर विद्यार्थियों का चयन होगा। त्रिपाठी ने बताया कि मूल्यांकन के बाद विद्यार्थियों की मैरिट सूची तैयार की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3exbFlR
via IFTTT
No comments